{"_id":"5ba3e491867a557f5878945f","slug":"131537467537-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमालपुर, बड़सीकरी, मटौर के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमालपुर, बड़सीकरी, मटौर के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर, बिना परमिट के चल रही प्राइवेट बस चालक नहीं बैठाते बस में
कमालपुर, बड़सीकरी, मटौर के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, डीसी से की मांग
फोटो नंबर 21, 22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव कमालपुर, बड़सीकरी व मटौर के गांवों से भारी संख्या में विद्यार्थियों ने सरकारी बस सेवा की मांग को लेकर वीरवार को प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन देकर गांव में चल रही प्राइवेट बस को बंद करने की मांग की।
विद्यार्थी प्रदर्शन के लिए लघु सचिवालय स्थित पार्क में एकत्रित हुए। जहां से वे नारेबाजी करते हुए डीसी से मिलने के लिए कार्यालय में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों में भारी संख्या में छात्राएं भी शामिल थीं। गांव कमालपुर, बड़सीकरी कलां, मटोर के छात्र व छात्राएं डीसी धर्मवीर सिंह से मिले। पूजा, मनप्रीत, मंजू, मंजू, रीना, नीलम, महक, ज्योति, रवीना, सोनिया, पिंकी, मलकीत, अंजली, मोनिका, बिंदू, रीतू, ज्योति, मनीषा, प्रीति ने बताया कि सभी छात्र व छात्राएं गांवों से पढने के लिए कलायत व कैथल जाते हैं। कुछ दिनों से हरियाणा रोडवेज की बस बंद हो चुकी है। प्राइवेट बस बिना परमिट के चलाई जा रही है। जबकि सरकार के आदेशानुसार सभी छात्राओं के बस पास मुफ्त है। लेकिन इस प्राइवेट बस में उनकी टिकट काटी जाती है। वे सरकारी पास को नहीं मानते। इसके अलावा भीड़भाड़ में छात्राओं को परेशानी होती है। प्राइवेट बस के मालिक ने अपनी खुद की फ्लाइंग बनाई हुई है। जो टिकट चेकिंग के दौरान सवारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
विद्यार्थियों की समस्या पर डीसी धर्मवीर सिंह ने आरटीओ से बातचीत की और आश्वासन दिया कि प्राइवेट बस बंद हो जाएगी। शुक्रवार से सरकारी बस सेवा शुरू हो जाएगी।