फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन- जसबीर

सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन- जसबीर

Thu, 23 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन- जसबीर
सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो संख्या-2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ कैथल के कर्मचारियों ने जिला प्रधान जसबीर सिंह की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया। संचालन जिला सचिव जरनैल सिंह द्वारा किया गया।

जसबीर सिंह व केंद्रीय कमेटी के नेता सुरेश उचाना ने बताया की 21 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और सर्व कर्मचारी संघ के शीर्ष नेतृत्व के बीच सिविल सचिवालय में मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में पॉलिसी प्रभावित कर्मचारियों कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्राफ्ट लाने पर सहमति बनी थी। लेकिन अब सरकार द्वारा यू टर्न लेते हुए ड्राफ्ट न लाकर सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर करने की बात कही जा रही है। जो कर्मचारियों के हित में बिल्कुल भी नहीं है। कर्मचारी संघ हरियाणा सरकार के इस फैसले का जोरदार ढंग से विरोध करता है और यह मांग करता है की 31 मई 2018 के फैसले से प्रभावित कर्मचारियों की नौकरी को यथावत रखने के लिए मजबूत एक्ट लेकर आए। हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों की मुख्य मांगों को न मानने के चलते आज कैथल जिले के हजारों कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन में भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। जसवीर सिंह ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ के 12 सूत्रीय मांग पत्र को जल्द से जल्द लागू किया जाए। इन मांगों को जल्द लागू नहीं किया तो आगामी 10 सितंबर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हरियाणा के डेढ़ लाख कर्मचारी विधानसभा घेराव में भाग लेंगे। रोष प्रदर्शन को ओमपाल, जोगा सिंह, बलजिंद्र सीड़ा, स्वराज सिंह, शिवदत्त, अजित सैनी, देवीरानी, शकुंतला आंगनबाड़ी वर्कर की राज्य महासचिव विजय शर्मा, रजिंद्र, रामशरण, जयप्रकाश सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed