{"_id":"5a6e15594f1c1b4f588b5540","slug":"131517163865-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे ग्यारहवीं कक्षा में पड़ी थी आर्थिक सहायता की जरुरत, मेरे स्कूल के क्लर्क ने दी जानकारी, तो मिल पाई थी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे ग्यारहवीं कक्षा में पड़ी थी आर्थिक सहायता की जरुरत, मेरे स्कूल के क्लर्क ने दी जानकारी, तो मिल पाई थी सहायता
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने अपने अनुभव के साथ ही योजना की दी जानकारी
- कहा- जानकारी ना मिलने के अभाव में कई बच्चे नहीं उठा पाते सरकार की योजनाओं का लाभ, हर साल लैप्स होता है करोड़ों रुपये का बजट
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैथल में आयोजित रैली में अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मुझे ग्यारहवीं कक्षा में आर्थिक जरूरत पड़ गई थी। आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद चाहिए थी। मेरे स्कूल के क्लर्क ने उन्हें एक योजना बताई कि इसके माध्यम से तुम्हें मदद मिल सकती है। इसके बाद मैंने आवेदन किया और आगे की पढ़ाई कर पाया। इस तरह से प्रदेश में अनेकों ऐसे बच्चे हैं, जो योजनाओं की जानकारी ना होने के कारण योजना का लाभ नहीं उठा पाते। अब मैं मुख्यमंत्री बना तो पता चला कि एक ऐसी ही डा. भीमराव अंबेडकर योजना में वित्त वर्ष के 8 माह बीत जाने के बावजूद महज 1 विद्यार्थी ने लाभ लिया। जबकि इस योजना का बजट करोड़ों में था। ऐसी अनेकों योजनाएं हैं। इसी अनुभव के आधार पर नई योजना चलाई है। अंत्योदय अधिकारी योजना। जिसमें हरियाणा के गरीबोत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी होगी, वहीं फार्म मिलेंगे, वहीं पर उन्हें भरा जाएगा। इसके लिए अंत्योदय अधिकारी सहित 10-15 का पूरा स्टाफ भी होगा।
कैथल में संत रविदास जयंती समारोह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विपक्ष में कांग्रेस को भी घेर गए और कहा कि जो पार्टी अपने दलित प्रदेश अध्यक्ष के पिटने पर न्याय नहीं दिलवा सकती, वह प्रदेश का क्या भला करेगी। पिछली सरकारों में जयंतियों पर समारोह होते थे, महज दिखावे के लिए, लेकिन अब सरकार संतों की शिक्षा से सीख ले रही है। उन्होंने दुलीना, गोहाना व मिर्च कांड की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि भाजपा का लक्ष्य एक हरियाणा एक हरियाणवी के उद्देश्य से विकास करवाना है।
खराब स्वास्थ्य के बावजूद कैथल पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई दिनों से बीमार हैं। लेकिन यहां के लोगों के दर्शन के लालच में वे कैथल पहुंचे हैं।