{"_id":"5a2ed1f64f1c1b86698c0ff1","slug":"131513017846-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि यंत्रों के लिए बिल जमा करवाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि यंत्रों के लिए बिल जमा करवाएं किसान
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
कृषि यंत्रों के लिए बिल जमा करवाएं किसान
कैथल। कृषि उपनिदेशक डा. महावीर सिंह ने बताया कि कृषि यंत्र खरीद उपरांत अपने बिल सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवाने वाले व भौतिक सत्यापन से वंचित रहे किसान भौतिक सत्यापन हेतू 12 दिसंबर को सुबह 10 से सायं 4 बजे तक अपने कृषि यंत्रों के साथ लाभार्थी किसान की फोटो सहित उपस्थित हों। कृषि यंत्र के मुख्य फ्रेम पर क्रम संख्या व निर्माण वर्ष अवश्य अंकित होने चाहिए। इसके बाद भौतिक सत्यापन का अवसर प्रदान नही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्र खरीदने उपरांत अपने बिल सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवाने वाले ऐसे किसान, जो किसी कारणवश भौतिक सत्यापन नही करवा पाए हैं, वे 12 दिसंबर को सुबह 10 से सायं 4 बजे तक भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 12 दिसंबर को वैष्णों कालोनी स्थित सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में कृषि यंत्र अथवा मशीन के साथ लाभार्थी किसान की फोटो सहित उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त किसान फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्रों हैप्पी सीडर, मल्चर, स्ट्रा चोपर, स्ट्रा रीपर, स्ट्रा सरेंडर, जीरो ड्रिल, हे रेक, रिवर्सिबल प्लो, स्ट्रा वेलर, रीपर वाईंडर, रोटरी प्लो हेतू भी 28 फरवरी 2017 तक सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में ऑफ लाईन आवेदन जमा करवा सकते हैं