फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   श्री मेहंदीपुर बालाजी के जागरण में झूमे श्रद्धालु

श्री मेहंदीपुर बालाजी के जागरण में झूमे श्रद्धालु

Sun, 21 Apr 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
श्री मेहंदीपुर बालाजी के जागरण में झूमे श्रद्धालु
कैथल। श्रीराम भक्त हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री मेहंदीपुर बालाजी दर्शन सेवा समिति द्वारा एक शाम श्री मेहंदीपुर बालाजी के नाम तीसरा विशाल भव्य जागरण सेक्टर-19 हुडा के कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित किया गया। भव्य जागरण का शुभारंभ बालाजी के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस जागरण के मुख्यातिथि स्वयं श्री बालाजी महाराज थे।
विज्ञापन

जागरण के शुभारंभ पर सबसे पहले सोनी ब्रदर्स अयोध्या वालों ने सुंदरकांड का पाठ किया। हनुमान जी की आरती के साथ सुंदरकांड पाठ का समापन किया गया। इसके पश्चात साध्वी हरि दासी मीनू शर्मा वृंदावन ने अपने मुखारविंद से भजनों की माला से सभी को बाला जी महाराज के चरणों में विलीन कर दिया। हरि दासी मीनू शर्मा ने मेरे आंगन में नाचे छोटा सा बाला जी, रंग बरसे मेहंदीपुर बाला जी के दरबार में, श्याम चूड़ी बेचने आया, बजरंगबली मेरी नाव को पार लगा देना सहित अन्य भजनों से भक्तों को बालाजी के रंग में रंग दिया। दिल्ली से आई कलाकार ट्विंकल शर्मा ने भी अपने भजनों से बालाजी व श्री बिहारी जी के चरणों में अपनी अरदास लगाई। भव्य जागरण के बीच-बीच में बालाजी की झांकियां भी निकाली गई। महंत अनिल शर्मा ने आए हुए श्रद्धालुओं को बालाजी द्वारा श्रीराम को जीवन समर्पित सेवाओं का बखान किया। एक शाम बालाजी महाराज के नाम में मंडेसी शनि मंदिर से मुख्य महंत व हरिद्वार से गुरुदेव मुनि ने भी बालाजी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। संस्था के प्रधान संदीप गर्ग ने सभी आए हुए श्रद्धालुओं को हनुमान जयंती की बधाई दी। इस अवसर पर सुभाष सिंघवाल, घनश्याम कठवाड़, कृष्ण सिंगला, तरसेम गर्ग, प्रवीण गर्ग, अनिल मित्तल, मोहन गर्ग, राजकुमार वर्मा, बाबू राम टीक, संजीव गर्ग, विनीत गर्ग सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed