फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भाजपा के टिकट की दौड़ में शामिल अधिकतर नेता नहीं पहुंचे जिला कार्यसमिति की बैठक में

भाजपा के टिकट की दौड़ में शामिल अधिकतर नेता नहीं पहुंचे जिला कार्यसमिति की बैठक में

Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के टिकट की दौड़ में शामिल अधिकतर नेता नहीं पहुंचे जिला कार्यसमिति की बैठक में
फोटो संख्या-24 व 25
विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में रखी तीन माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा
टिकट की दौड़ में शामिल अधिकतर नेता नहीं पहुंचे बैठक में, महामंत्री को स्पष्टीकरण मांगने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में शुक्रवार को अग्रवाल धर्मशाला जींद रोड में जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें पार्टी के नए जिला प्रभारी कर्ण सिंह रानोलिया ने पार्टी की आगामी तीन माह की कार्ययोजना रखी। बैठक में अधिकतर विशेष आमंत्रित सदस्य व पांच मंडलों के अध्यक्ष बैठक से नदारद मिले। इनमें से अधिकतर नेता टिकटार्थी हैं। इस पर नए जिला प्रभारी ने महामंत्री को निर्देश दिए कि इन सभी को फोन करके स्पष्टीकरण जरूर लिया जाए।
सुबह 11 बजे शुरू होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक से पूर्व प्रदेश कार्यसमिति व जिले के आला नेताओं की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में हुई। इसमें करीब एक घंटे तक विचार-विमर्श करके नेता जींद रोड स्थित धर्मशाला में पहुंचे। यहां सबसे पहले पार्टी के महामंत्री संजय भारद्वाज व रामपाल राणा ने बैठक की रूपरेखा रखी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने पार्टी की आगामी तीन माह की कार्यों की रूपरेखा रखी। साथ ही नए जिला प्रभारी का अभिनंदन किया। उन्होंने जिला संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की रूपरेखा रखी, साथ ही कलायत से भाजपा खेमे से नगर पालिका चेयरपर्सन बनने पर बधाई दी। सदस्यता सहित अन्य जिम्मेवारियों के बारे में बताया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है। इसीलिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नहीं पहुंचे कई नेता तो स्पष्टीकरण लेने के आदेश
जिला अध्यक्ष के बाद पार्टी के नए जिला प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा सचिव व हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्ण सिंह रानोलिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले जिला उपाध्यक्षों के बारे में पूछा तो चार जिला अध्यक्ष मौजूद दिखे। इसके बाद सचिव की हाजिरी ली तो पांच सचिव मौजूद मिले। मीडिया प्रभारी को बुलाया गया तो वे भी नहीं थे। सह-प्रभारी शक्ति सौदा जरूर नजर आए। इसके बाद विशेष आमंत्रित सदस्यों में जिला प्रभारी ने एक-एक करके नाम लिया। इनमें से रविभूषण गर्ग, अमरनाथ भगत, माईलाल सैनी, अरुण सर्राफ, रणधीर गोलन, वीरेंद्र छौत, राव सुरेंद्र सिंह, प्रो. दिनेश कौशिक, विधायक कुलवंत बाजीगर, रमेश गुप्ता, सुखदेव कुंडू, नेत्रपाल शर्मा नहीं दिखे। उनके अलावा धर्मेंद्र गुप्ता, श्याम लाल वर्मा, सतीश शर्मा, अजीत चहल, मैनपाल राणा, पुरुषोत्तम शर्मा, गुरजंट सिंह व सुरेश राविश बैठक में हाजिरी के समय खड़े हो गए। गैर हाजिर भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और किसी समय में जिला संगठन के नाम पर वे ही भाजपा की पहचान रहे हैं। इनमें से कई अभी भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं।

पांच मंडल अध्यक्ष भी नदारद
12 मंडलों में से 5 मंडलों के अध्यक्ष भी बैठक से गैर हाजिर मिले। जिला भाजपा प्रभारी ने जिला महामंत्री को फोन के माध्यम से गैर हाजिर सदस्यों ने बैठक में ना आने का कारण जानने के निर्देश दिए।

कई नेता सोते नजर आए, कई सुस्त, नहीं दे पाए सवालों का जवाब
बैठक में मंच से नेता भाषण दे रहे थे, पीछे कई पदाधिकारी सोते नजर आए। कई इतने सुस्त बैठे थे कि जिला प्रभारी ने कुछ देर पहले आगामी दो अक्टूबर की रूपरेखा बताकर एक कार्यकर्ता को खड़ा करके पूछा तो वह सही जवाब ही नहीं दे पाया। इसके बाद जिला प्रभारी ने मन से भी बैठक में मौजूद रहने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं के लिए जारी किया गया ये शेड्यूल
-23 सितंबर से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना की जानकारी दें कि एक परिवार का 5 लाख तक का इलाज सरकार निशुल्क करेगी।
-25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर मनायी जाएगी
-भाजपा 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी।
-15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा अभियान को बूथ स्तर तक चलाया जाएगा।
-27 सितंबर को डॉ. मंगलसेन जयंती, एक नवंबर को हरियाणा दिवस रैली, 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती, 2 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा
- 22-23 सितंबर व 13-14 अक्टूबर को बूथ स्तर पर जाकर बीएलओ के साथ 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नए वोट बनवाएं जाएं। जो बूथ में नहीं रहते, उनके वोट कटवाए जाएंगे।


ये रहे मौजूद:-बैठक में लोकसभा के प्रभारी जगदीश राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, पूर्व विधायक भाई लीला राम, राजपाल तंवर, कमलेश ढांडा, सुभाष हजवाना, जगदीश राणा, हवा सिंह धारीवाल, वासुदेव शर्मा, दिनेश शर्मा, रामपाल राणा, संजय भारद्वाज, सुरेश गर्ग नौच, कुमारी संगीता, सुरेश संधू, प्रयागराज बालू, शैली मुंजाल, विक्रम सिंह, पूनम सहोता, राजेन्द्र शर्मा, संजीव राणा, अजीत चहल, श्याम लाल बाता, चरण सिंह दुहन, सतपाल चौहान मुख्तार साकरा, धीरेंद्र क्योडक़, रामफल टीक, पाला राम सैनी, जसवंत पठानिया, पाला राम कश्यप, शमशेर सैनी, केवल कृष्ण गढ़ी, देवेंद्र हंस, संजीव गामड़ी, जगमाल राणा, दरबारा सिंह, काला रबारी, विजय शर्मा विक्की, महाबीर शर्मा, इशम साकरा, मोहित राठी, राम मेहर शर्मा कुराड़, हुकम चंद सैनी, कृष्ण पिलनी, प्रवीण प्रजापति, राजेश बिढाण आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed