{"_id":"5ac906c64f1c1bdc618b62e6","slug":"121523123910-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमी के चलते सांतवे दिन भी सरकारी खरीद एजेंसी ने नहीं खरीदी गेंहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमी के चलते सांतवे दिन भी सरकारी खरीद एजेंसी ने नहीं खरीदी गेंहूं
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नमी के चलते सातवें दिन भी एजेंसी ने नहीं खरीदी गेहूं
फोटो नंबर-14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा किसानों की गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने की घोषणा के सातवें दिन भी जिला की अनाज मंडियों में कोई भी सरकारी खरीद एजेंसी फसल को खरीदने के लिए नही आई, जब की मंडियों में इस समय सैकड़ों किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर आए हुए है। जो खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है। जिसके चलते किसानों को चिंता सता रही है कि वे खेतों में से तो अपनी फसल किसी तरह बचाकर मंडियों में लेकर आ चुके है और अब मंडी के अंदर ही उनकी यह फसल भीग कर खराब न हो जाये। किसान किताब सिंह, हरदीप, जरनैल, राम कुमार आदि ने बताया कि वे पिछले तीन चार दिनों से मंडी में अपनी फसल डाले है। किसी भी खरीद एजेंसी का कोई भी खरीद अधिकारी उनकी फसल को देखने तक नही आया। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा किसानों की फसल की खरीद एक अप्रैल से शुरू की जा चुकी है, फिर वे कई- कई दिन मंडी में क्यों बितायें। उन्होंने बताया कि कल से मौसम भी खराब चल रहा है। उनकी फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है और यदि बरसात ज्यादा हो गई तो उनकी यह फसल खराब हो जायेगी। उधर मंडी प्रधान कृष्ण मितल ने बताया कि मंडी में खरीद के लिये अधिकारियों को बुलाया था। फसल में नमी की मात्रा ज्यादा पाई गई, जिस कारण से अधिकारी खरीद नही कर सके। एजेंसियों की खरीद की गई फसल भरने के लिये बारदाना आ चुका है, जो मंडी में बांट दिया गया है। जल्दी ही खरीद शुरू हो जायेगी। इधर मार्केट कमेटी सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि अभी फसल में नमी आ रही है। वे हर रोज नमी की मात्रा चेक करवा रहे है।