फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एकजुटता से मिलेगी राजनीतिक ताकत

एकजुटता से मिलेगी राजनीतिक ताकत

Sun, 02 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
एकजुटता से मिलेगी राजनीतिक ताकत
एकजुटता से मिलेगी राजनीतिक ताकत
विज्ञापन

हरियाणा एससी बीसी संयुक्त मोर्चा की बैठक
फोटो नंबर 1
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा एससी बीसी संयुक्त मोर्चा की एक बैठक में जवाहर पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के प्रधान सूमेरचंद कश्यप ने की। मंच संचालन कांशी राम पांचाल जिला सचिव ने किया। हरियाणा बाल्मीकि सभा के प्रदेश महासचिव कैलाश चंद क्योड़क ने बताया कि आठ महीने के बाद चुनाव है। उससे पहले सभी एससी बीसी समाज दोनों एक मंच पर इकट्ठे हो जाएं। तभी राजनीतिक ताक मिल सकती है। महेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि जब से हमारा देश आजाद हुआ है तो पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बने थे। उसके बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने है। हमारे देश पर कांग्रेस पार्टी ने 50 वर्ष राज किया। ज्योति बा फूले ने कहा कि शिक्षा से समाज में सबकुछ संभव है। शिक्षा के अभाव में मति गई और मति गई तो सब कुछ गया। रोटी की गोलाई पृथ्वी की गोलाई से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि सबका साथ सबका विकास कहने से काम नहीं चलता। प्रधान सूमेरचंद कश्यप ने कहा कि 72 साल की आजादी के गुजरने के बाद भी गरीब आदमी अपनी गरीबी से तंग आकर परिवार सहि आत्महत्या कर रहा है। इनके बच्चे आज भी नंगे पैर स्कूल जाते हैं। इस मौके पर कांशी राम पांचाल, जगत सिंह पांचाल, गुरदयाल धीमान, कैलाशचंद क्योड़क, कैलाशचंद सीरसवाल, मियां सिंह सिंहमार, जिले सिंह, अत्तर सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed