{"_id":"5a3ff3044f1c1b8d698c3976","slug":"11514140420-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद में 20 पार्षदों का नया गुट उभरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद में 20 पार्षदों का नया गुट उभरा
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले करीब तीन माह से लटके नगर परिषद चेयरमैन के चुनाव को लेकर पार्षदों की एकजुटता बढ़ गई है। भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय से फॉरेस्ट विभाग में चेयरमैन बनाए गए अरुण सर्राफ को मिली पावर के बाद पार्षद उनके नेतृत्व में एकजुट होते दिख रहे हैं। शुक्रवार व शनिवार को पार्षदों की अलग-अलग बैठकों के बाद लगभग 15 पार्षद अरुण सर्राफ के पास पहुंचे और एकजुटता की बात कही है। इसी के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह चेयरमैन के चुनाव के लिए सहमति बन सकती है।
विदित रहे कि एक पार्षद के समर्थन के अभाव में आरएसएस पृष्ठभूमि से चेयरमैन बने यशपाल प्रजापति को कुर्सी गंवानी पड़ी थीं। उनके बाद से कांग्रेस समर्थित पार्षद डा. पवन थरेजा कार्यकारी चेयरमैन का पद संभाल रहे हैं। जिला मुख्यालय पर भाजपा के पास विधायक भी नहीं हैं। ना ही अभी तक कोई चेयरमैन ही था। अब अरुण सर्राफ को जैसे ही चेयरमैन की कुर्सी मिली तो पार्षदों में भी एकजुटता के प्रयास तेज हो गए। पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा की अगुवाई में पिछले पंद्रह दिनों से अलग-अलग जगहों पर बैठकों के माध्यम से यह कवायद जारी थी। जिसका परिणाम है कि प्रजापति को हटाने वाले 13 पार्षदों एवं प्रजापति गुट के 10 पार्षदों के दोनों ही गुटों में से एक तीसरा ही गुट सामने आया है। जिसमें उक्त दोनों गुटों के पार्षद शामिल हैं। कहने को तो एकजुट पार्षदों की संख्या 20 बताई जा रही है। लेकिन अरुण सर्राफ के साथ हुई बैठक में करीब 15 पार्षद शामिल थे। बाकियों का समर्थन भी जुटाया जा रहा है।
अरुण सर्राफ ने कहा कि शहर के विकास के लिए अब पार्षद एकजुट हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही डीसी से मिलकर चेयरमैन के चुनाव के लिए बैठक बुलाई जाएगी।
नगर परिषद में 20 पार्षदों का नया गुट उभरा
नए गुट द्वारा शीघ्र किया जा सकता है चेयरमैन का चुनाव करवाने के लिए डीसी के सामने आवेदन
कांग्रेस समर्थित पार्षद डा. पवन थरेजा विराजमान हैं कार्यकारी चेयरमैन की कुर्सी पर
15 पार्षदों ने अरुण सर्राफ के साथ बैठक कर चेयरमैन के चुनाव करवाने के लिए बढ़ाया कदम
फोटो संख्या-24