फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में किया बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन

प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में किया बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन

Sun, 29 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में किया बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मेें किया बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय हरियाणा स्वर्ण जयंती प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला कैथल के 6 ब्लाकों से कुल 54 टीमों के 162 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित करवाई गई। पहले वर्ग में कक्षा तीसरी से पांचवीं, दूसरे वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं, तीसरे वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं की टीमों ने भाग लिया। सर्वप्रथम शिक्षा विभाग हरियाणा की तरफ से आई सहायक निदेशक रूपा सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, सुरेश गुलशन नोडल अधिकारी, प्रधानाचार्य बिमला रानी व प्रधानाचार्य राम पाल शर्मा ने मां सरस्वती की आराधना की।

उसके बाद डॉक्टर विजय कुमार चावला द्वारा क्विज प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी व दिशा निर्देश बच्चों को दिए गए। उसके उपरांत श्रेष्ठ 6 टीमों के बीच में यह क्विज प्रतियोगिता कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के माध्यम से करवाई गई। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अनिल चहल, अमित कुमार तथा नरेश कुमार ने टाइम कीपर की भूमिका अदा की। जसबीर कौर व नरेश कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता
फोटो संख्या-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed