{"_id":"595e83884f1c1baf458b46b2","slug":"11499366280-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में देरी से किताबों के मामले में होगा सुधार-बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में देरी से किताबों के मामले में होगा सुधार-बराला
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में देरी से किताबों के मामले में होगा सुधार : बराला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हर साल स्कूलों में देरी से पहुंच रही किताबों के मामले में सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संभवत: आगे इसमें परेशानी नहीं आएगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने वीरवार दोपहर लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। वे यहां कुछ समय के लिए रुके थे। करीब आधे घंटे तक डीसी संजय जून के साथ बैठक के बाद वे निकल लिए।
बराला ने इस दौरान कहा कि माननीय कोर्ट का सीपीएस को लेकर जो फैसला आया है, उसका सम्मान करते हैं। पिछली सरकारों की रिवायत के अनुसार ये नियुक्तियां की गई थीं। फैसले को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव गुलियाणा में युवाओं ने बिना किसी स्टेडियम के मेहनत की। इसका उन्हें इनाम भी मिला। गांवों में भी खेल स्टेडियम जैसी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वे खेल मंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर व्यापारियों में कुछ भ्रांतियां बनी हुई हैं। जेबीटी टीचरों को कभी हटाना तो कभी नौकरी देने पर बराला ने कहा कि ये पिछली सरकार द्वारा खड़ी गई समस्याएं हैं। जिनका हल निकाला जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के महासचिव रामपाल राणा, धीरेंद्र क्योडक़, कैथल विस्तारक महेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।