फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नहीं आए सचिन पायलेट, मोबाइल फोन से किया क्योड़क में जनसभा को संबोधित

नहीं आए सचिन पायलेट, मोबाइल फोन से किया क्योड़क में जनसभा को संबोधित

Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
नहीं आए सचिन पायलेट, मोबाइल फोन से किया क्योड़क में जनसभा को संबोधित
कैथल। गांव क्योडक़ में वीरवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित जनसभा में राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलेट नहीं पहुंच सके। उनके ना पहुंचने का कारण हेलीकॉप्टर में आई खराबी बताई गई है। जनसभा को कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणदीप सुरजेवाला व कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने संबोधित किया और निर्मल सिंह के लिए वोट की अपील की। सीएम सचिन पायलट ने सुरजेवाला के मोबाइल के माध्यम से ही जनसभा को अपना संदेश दिया। करीब दो मिनट के संदेश में पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील कर उन्हें जीताने की प्रार्थना की। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री दोनों ही गाली गलौज की भाषा पर उतर आए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए काह कि पीएम मोदी ने कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार बनने पर 72 हजार रुपये प्रत्येक गरीब परिवार को देगी। यदि वे सांसद बनें तो उत्तरी हरियाणा में सत्ता लाने का पुरजोर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed