फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हड्डी के ऑपरेशन में भ्रष्टाचार की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले शिकायतकर्ता

हड्डी के ऑपरेशन में भ्रष्टाचार की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले शिकायतकर्ता

Fri, 03 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
हड्डी के ऑपरेशन में भ्रष्टाचार की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले शिकायतकर्ता

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हड्डियों के ऑपरेशन के सामान में भ्रष्टाचार सहित डॉक्टर को लेकर गई शिकायत की जांच में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फर्म ने जो बिल दिया था, उसमें सामान की कीमतों को लेकर भी संशय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इस फर्म का यह सामान काफी महंगा है। वहीं बुधवार को शिकायतकर्ता सतीश कुमार दो-तीन अन्य मरीजों के साथ अंबाला जाकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले और डॉक्टर की शिकायत दी। जिसमें डॉक्टर पर भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। विज ने जिलास्तरीय जांच से अलग मामले की जांच के आदेश जारी किए।
विदित रहे कि जिला अस्पताल में ऑपरेशन करवाने वाले मरीज सतीश कुमार ने शिकायत दी थी कि यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है और मरीजों से अतिरिक्त राशि वसूली की जाती है। साथ ही मरीजों व उनके परिजनों को झूठे केस दर्ज करवाने की धमकी दी जाती है। यहां उसके ऑपरेशन में भी उसे काफी दिक्कतें हुईं। जब उसके भाई ने बिल मांगा तो डॉ. अमन सूद ने धमकी दी कि उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया जाएगा। जबकि उसका भाई सेना में जवान है और डॉक्टर ने उसे बेइज्जत किया है। यहां बीपीएल मरीजों से भी 12 हजार रुपये तक की वसूली होती है। अस्पताल के सामने ही एक अवैध गोदाम मिला। जिसमें ऑपरेशन का अवैध रूप से रखा हुआ सामान मिला। जांच के दौरान भी आरोपी डॉक्टर उस अवैध दुकान में दिखाई दिया। जिससे यहां जांच भी निष्पक्ष नहीं हो सकती।
विज्ञापन

विज ने पूरी शिकायत सुनने के बाद अपने पीए को आदेश दिया कि इस मामले की अलग से जांच करवाई जाए। जिला अस्पताल में जो जांच हो रही है, वह हो ही रही है। उसमें भी देखा जाएगा कि क्या निकलेगा। साथ ही अलग से जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलों में कीमतों में भारी अंतर : स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि जिला अस्पताल में जो जांच की जा रही है। उसमें अभी तक कई अहम खुलासे हुए हैं। फर्म द्वारा दिए गए बिल में जिन उपकरणों के लिए करीब 10 हजार से अधिक की राशि वसूली जाती है, उन उपकरणों की कीमत बाजार में 2 से 3 हजार रुपये ही बताई जा रही है। यदि जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ तो निश्चित तौर पर फर्म व डॉक्टर संदेह के घेरे में आएंगे और इस मामले में बड़ी कार्रवाई निश्चित है।
सतीश के अलावा कई अन्य मरीजों ने भी की डॉक्टर की शिकायत की : सतीश के साथ विज को मिलने के लिए अंबाला दो-तीन अन्य मरीज भी गए। इनमें से एक मरीज से तो 20 हजार रुपये तक की वसूली की गई है। इन दोनों ने भी लिखित में शिकायत दी है। स्वास्थ्य मंत्री शिकायत सुनकर हैरान रह गए। इन मरीजों ने कहा कि उनके ऑपरेशन के दौरान उनसे भी अवैध वसूली की गई है।

जांच अधिकारी डॉ. आरडी चावला ने कहा कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। शुक्रवार तक सभी पक्षों के बयान दर्ज करके रिपोर्ट जमा करवा दी जाएगी। इससे ज्यादा वे कुछ नहीं बता सकते।

स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिकायतकर्ता
हड्डी के ऑपरेशन में भ्रष्टाचार का मामला
विज ने कहा-पहले जिला अस्पताल में चल रही जांच रिपोर्ट का इंतजार करूंगा फिर करवाऊंगा जांच
फोटो संख्या-36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed