{"_id":"5a2ed0f94f1c1bc5758b86b0","slug":"111513017593-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश कमेटी दोबारा करवाए जिला कमेटी के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश कमेटी दोबारा करवाए जिला कमेटी के चुनाव
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
‘प्रदेश कमेटी दोबारा करवाए जिला कमेटी के चुनाव’
हसला जिला प्रधान के चुनाव को लेकर रार जारी
दूसरे प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने धांधली के आरोप लगाते हुए की चुनाव रद्द करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। हरियाणा स्कूल लेक्चरार एसोसिएशन (हसला) की जिला कमेटी के लिए रविवार को हुए चुनाव में शुरू हुई रार सोमवार को भी जारी रही। कथित रूप से हराए गए प्रत्याशी अर्जुन सिंह ढिल्लों ने कहा कि जब चुनाव ही नहीं हुआ तो हार जीत का सवाल ही कहां खड़ा होता है। गुहला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढिल्लों ने कहा कि एक तरफ चुनाव पर्यवेक्षक सर्वसम्मति करवाने का ढोंग कर रहे थे तो दूसरी तरफ कुछ लोग वोट डलवाने लग गए। उन्होंने कहा कि जब ना तो उनसे कोई एजेंट मांगा गया और ना ही वोटिंग शुरू करने की जानकारी दी गई तो वे इस बोगस चुनाव के नतीजों को कैसे स्वीकार कर लें।
गौरतलब है कि रविवार को कैथल में हसला के चुनाव को लेकर जिला भर के स्कूल लेक्चरर्स की एक मीटिंग बुलाई गई थी। चुनाव प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक बताते हुए अर्जुन सिंह ढिल्लो गुट ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर धक्का मुक्की भी हुई थी।
एक गुट का फर्जी चुनाव
अर्जुन सिंह ढिल्लो ने कहा कि यह एक ही गुट का फर्जी और बोगस चुनाव था। कुल 902 मतों में से मात्र 401 वोट ही डली। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सभी जिलों में आमतौर पर 90 प्रतिशत से अधिक पोलिंग की खबरें हैं जबकि कैथल में केवल 44 प्रतिशत मतदान हुआ। ढिल्लो ने चुनाव पर्यवेक्षकों पर दूसरे गुट से मिलीभगत का आरोप लगाया।नहीं तो अपनाएंगे अलग रास्ता:-अर्जुन सिंह ढिल्लो ने हसला की प्रदेश कार्यकारिणी को अपने ऐतराज भेजते हुए चेतावनी भी दे दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर भीतर चुनाव को रद्द नहीं किया गया तो वे अपने साथियों के साथ सलाह मशविरा करके कोई नया रास्ता तलाशने पर भी विचार कर सकते हैं।