{"_id":"5a2ae4eb4f1c1b72548c2151","slug":"111512760555-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबजाहें के पास मार्ग पर कब्जा करने के मामले में गांव लैडर पीरजादा के 13 लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबजाहें के पास मार्ग पर कब्जा करने के मामले में गांव लैडर पीरजादा के 13 लोगों पर मामला दर्ज
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
गांव लैडर पीरजादा के 13 लोगों पर मामला दर्ज
-रजबाहे के पास मार्ग पर कब्जा करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन के गांव लैडर पीरजादा में रजबाहे के नजदीक निकलने वाले रास्ते पर कब्जा करने के मामला सामने आया है। कुछ समय पहले जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ उस मार्ग को खुलवाया था और वहां पर मार्ग की निशान लगाया गया था। सीवन पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीडीपीओ रोजी ने बताया कि गांव लैडर पीरजादा में कुछ समय पहले सीएम विंडो में शिकायत आई थी।
सीवन थाना एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत पर इन्द्रजीत सिंह, सुरजीत सिंह, अजैब सिंह, दयाल सिंह, भागा सिंह, गुरनाम सिंह, दलबीर सिंह, मनदीप सिंह, अमरीक सिंह, दलबीर सिंह, रेशम सिंह, जरनैल सिंह, तलविन्द्र सिंह के खिलाफ रजबाहे के नजदीक निकलने वाले रास्ते पर कब्जा करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले प्रशासन ने इन लोगों से कब्जा छुड़वाया था। लेकिन फिर से कब्जा कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।