{"_id":"5a2ae32f4f1c1b4c528b84f0","slug":"111512760111-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई की टीम पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़, दो कर्मचारियों को आई चोंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई की टीम पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़, दो कर्मचारियों को आई चोंटे
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गई की टीम पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़, दो कर्मचारियों को आई चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पार्क रोड पर शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा चलाए गए अभियान के तहत रेहड़ी संचालक ने अतिक्रमण को हटाने गई टीम के दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जिससे वहां पर भीड़ एकत्रित हुई और खूब गहमागहमी हुई। आरोपी रेहड़ी संचालक ने हमला कर दिया और ट्रैक्टर का शीशा भी तोड़ दिया। हमला करने वाले रेहड़ी संचालक ने परिषद के कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने उससे बिना पूछे ही उसकी रेहड़ी से सामान को उठाना शुरू कर दिया। जबकि टीम के सदस्यों का कहना था कि उन्होंने रेहड़ी संचालक को रेहड़ी हटाने के लिए कहा था। लेकिन उनके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध किया तो रेहड़ी संचालक ने दो कर्मचारियों पर भाले से हमला कर दिया। जिससे दो कर्मचारी सुपरवाइजर अरुण व सुखचैन को चोटें आई। आरोपी ने नगर परिषद के ट्रेक्टर पर भाला मारकर उसका शीशा भी तोड़ दिया।
हमले के बाद अधिकारी पहुंचे, पुलिस आरोपी को ले गई थाने : हमले की सूचना के बाद जेई संजीव, सीएसआई प्रवीन व सुपरवाइजर चाहत मौैके पर पहुंचे और उन्होंने सिटी थाना में आरोपी रेहड़ी संचालक की शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस वहां मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने में ले गई। आरोपी रेहड़ी संचालक के खिलाफ पुलिस ने कर्मचारियों के मेडिकल के बाद एफआईआर भी दर्ज कर दी।
रेहड़ी संचालक ने जबरन सामान उठाने का लगाया आरोप, पुलिस ने की एफआईआर
फोटो नंबर-25,26