{"_id":"59a30e014f1c1b5b508b4580","slug":"111503858177-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटैच करने के लिए डेरों की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटैच करने के लिए डेरों की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरों की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। न्यायालय के आदेशानुसार डेरा सच्चा सौदा की संपत्तियों को अटैच करने के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तहसीलदार गुहला जगदीश चंद ने आज पटवारियों व कानूनगो को बुलाकर डेरों की जमीन की निशानदेही करवाई तथा उनके कीमत का आकलन करके रखने के आदेश दिए। एसडीएम गुहला सुरेंद्र पाल ने जानकारी दी है कि प्रशासन डेरा सच्चा सौदा के गुहला उपमंडल स्थित 3 नामचर्चा घरों को डेरा प्रेमियों के कब्जे से खाली करवाकर अपने नियंत्रण में ले चुका है। इलाके भर के ग्रामीण डेरों की भी एक सूची बनवाई जा रही है। उन्हें भी जल्दी डेरा अनुयायियों से मुक्त करवाया जाएगा।
सुरक्षा के लिए शहरवासी देंगे ठीकरी पहरा : क्षेत्र में चल रहे तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर रविवार रात से ठीकरी पहरों की शुरूआत कर दी गई है। वार्ड 7 के पार्षद शीशपाल जिंदल ने बताया कि जिला प्रशासन ने तमाम पार्षदों को ठीकरी पहरों की अगुवाई करने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई शरारती तत्व कोई गलत हरकत ना कर सकें। पार्षद ने बताया कि वार्ड 7 व 8 दोनों वार्डों की जिम्मेवारी वे देखेंगे। जानकारी मिली है कि इसी तरह गांवों में भी सरपंचों व पंचों को ठीकरी पहरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।