फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अनाज मंडियों में धान की लूट का अरोप लगा किसानों ने किया प्रदर्शन

अनाज मंडियों में धान की लूट का अरोप लगा किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडियों में धान की लूट का अरोप लगा किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अनाज मंडियों में धान की लूट का आरोप लगा किसानों ने किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। अनाज मंडियों में धान की लूट का आरोप लगा शुक्रवार को भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा पबनावा व युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना के नेतृत्व में किसानों ने मार्के ट कमेटी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सरकार व कमेटी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पबनावा ने सरकार पर आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत किसानों को व्यापारियों के हाथों लुटवाने का काम कर रही है। किसानों ने सरकार द्वारा प्रतिबद्ध समय 15 जून के बाद धान की रोपाई की। जोकि 90 दिनों में पककर तैयार हो गई। जब मंडियों में पीआर धान आ चुकी है तो सरकार को उसकी उसी दिन से सरकारी खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए। जबकि सरकार एक अक्तूबर से खरीद करने का राग अलाप रही है जोकि किसानों को बर्बाद कर देगा। इस समय मंडियां पीआर धान से अटी हुई है। राइस मिलर्स मार्केट कमेटी अधिकारियों की मिलीभगत से धान को औने पौने दामों में लूटने का काम कर रहे है। जिससे किसानों को भारी भरकम आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है और सरकार चुपचाप इसे देख रही है। पबनावा ने सरकार को चेतावनी दी है कि आज ही तुरंत प्रभाव से पीआर धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद शुरू करवाई जाए अन्यथा भाकियू सड़क जाम करने को मजबूर होगी। कमेटी सचिव की गैर मौजूदगी में भाकियू ने मुख्यमंत्री के नाम मांगों को एक ज्ञापन कार्यालय कर्मचारी को सौंपा जिसमें मांग की गई है कि 1509 धान की प्रतिदिन सुबह 9 से 5 बजे तक बोली करवाई जाए, पीआर की सरकारी खरीद शुरू की जाए, बिक्री के बाद जे. फार्म दिया जाए, दूसरे प्रदेशों से हरियाणा की मंडियों में पीआर धान पर रोक लगाई जाए, मंडियों में बिजली,पानी तथा सफाई का विशेष प्रबंध किया जाए।

मार्किट कमेटी सचिव हकीकत कादियान ने बताया कि भाकियू द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उनकी गैर मौजूदगी में कार्यालय कर्मचारी को सौंपा गया है जिसको उचित माध्यम से मुख्यमंत्री के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed