फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Mon, 27 Aug 2018 11:46 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
मजदूरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भट्ठे पर काम रहे मजदूरों को मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान नरेश रोहेड़ा ने बताया कि बालू के जय ज्वाला भट्ठे के पथेर के मजदूर पूरा सीजन काम करने के बाद मजदूरी लेने की मांग को लेकर दो वर्ष से ज्यादा लेबर कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। परंतु उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। भट्ठा मालिक ने कहा कि मैं तुम्हें 100 रुपये प्रति हजार कम करके दे सकता हूं। चाहे कभी लेलो पूरा रेट कितने ही दिन कोर्टो में घूमते रहो नहीं दूंगा। इस रेट पर मजदूरों के 22 परिवारों को लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान है और प्रशासन कानूनी कार्रवाई करने की बजाए मजदूरों को तारीख पर तारीख देकर परेशान कर रहा है। श्रम कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भट्ठों पर उत्पादन कार्ड, हाजरी रजिस्टर व बोनस भत्ता कुछ नहीं दिया जाता। जिला प्रधान ने कहा कि यदि मजदूरों की समस्याओं का जल्दी समाधान नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर महिपाल, शेषा, दर्शो, करमवीर, राजेश व अन्य मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed