फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बिजली की समस्या से परेशान महिलाओं ने की नारेबाजी

बिजली की समस्या से परेशान महिलाओं ने की नारेबाजी

Fri, 06 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली की समस्या से परेशान महिलाओं ने की नारेबाजी
फोटो नंबर-13
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। बिजली के अघोषित कटों की समस्या से परेशान भाट कॉलोनी की महिलाओं ने निगम के कार्यालय में विद्युत निगम के खिलाफ शुक्रवार को नारेबाजी की। कृष्णा देवी, मीना रानी, छोटी देवी, सुनीता देवी, आरती, बिमला देवी, संतरो देवी, जसवंती देवी, कमली देवी, राजो, सलोचना रानी, सुनीता, ज्ञान चंद, बिंदु ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली के अघोषित कटों के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के समय 11 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली गुल रहती है।
कॉलोनी वासियों का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर कई बार विभाग के कार्यालय में अधिकारियों से मिल कर हल करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन विभाग के अधिकारियों का एक ही रटा रटाया जवाब है कि समस्या की शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा। आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। कॉलोनी वासियों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि जानबूझ कर उन्हें बिजली कटौती के नाम पर परेशान किया जा रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें बिजली कटों की समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

विद्युत निगम ढांड के एसडीओ सेवा दास कंबोज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के आरडीएक्स फीडर को 15 घंटे बिजली सप्लाई दिए जाने के आदेश हैं। इसके तहत 15 घंटे बिजली दी जा रही है। ग्रामीणों की समस्या को विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed