फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   टर्मिनेट करने के फरमान के बाद चौथे दिन शाम को काम पर लौटे एनआरएचएम कर्मचारी

टर्मिनेट करने के फरमान के बाद चौथे दिन शाम को काम पर लौटे एनआरएचएम कर्मचारी

Sun, 10 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
टर्मिनेट करने के फरमान के बाद चौथे दिन शाम को काम पर लौटे एनआरएचएम कर्मचारी
चौथे दिन काम पर लौटे एनआरएचएम कर्मचारी, मरीजों को राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के आह्वान पर चार दिनों से जारी एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को आखिरकार खत्म हो गई। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती पर कर्मचारी टर्मिनेट होने के डर से काम पर लौट आए। जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। इससे चार दिनों से लड़खड़ाईं स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं पटरी पर लौटने लगीं।
सीएमओ ने दोपहर तक दी चेतावनी, उसके बाद भी रही खींचतान
पिछले चार दिनों से जारी हड़ताल के बीच शनिवार को एनएचएम कर्मचारी दोपहर तक अपनी मांगों के समर्थन में अस्पताल के मेन गेट के बाहर धरने पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। इधर, एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म करवाने के लिए सीएमओ की ओर से सरकार द्वारा कांट्रेक्ट खत्म करने के फरमान के बाद उन पर कारवाई की चेतावनी दी। इस चेतावनी मेें सीएमओ ने सभी एनएचएम कर्मचारियों को दोपहर तक काम पर वापस लौटने के लिए कहा गया। लेकिन कर्मचारी दोपहर तक भी नहीं माने और सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते रहे। इसके बाद यहां पहुंची राज्य की कार्यकारिणी ने सीएमओ से बात की और हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

सरकार ने दिया आश्वासन:-संघ के जिलाध्यक्ष नरेद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर सहमति जताई गई है। सरकार के मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद शाम के समय कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी कर्मचारी को नहीं किया बर्खास्त, सभी लौटे काम पर
सीएमओ अशोक चौधरी ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों को शनिवार सुबह ही सरकार द्वारा जारी किए फरमान को बता दिया था। जिसके बाद कुल 467 कर्मचारियों में 402 कर्मचारियों सुबह ही काम पर लौट गए थे। लेकिन एंबुलेंस 102 में अपनी सेवाए दे रहे एबुलेंस के कर्मचारी व एएनएम की नर्स धरना स्थल पर बैठे थे। लेकिन उन्हें भी दोपहर तक चेतावनी दी गई। उसके बाद शाम तक जिला के सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। हड़ताल खत्म होने के बाद एंबुलेंस, प्रसव विभाग सहित कई विभागों में मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed