फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जसिया में होने वाली जाट महारैली में होगी आंदोलन की रणनीति तैयार

जसिया में होने वाली जाट महारैली में होगी आंदोलन की रणनीति तैयार

Fri, 17 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जसिया में होने वाली जाट महारैली में होगी आंदोलन की रणनीति तैयार
जसिया के जाट महारैली में होगी आंदोलन की रणनीति तैयार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
रोहतक के गांव जसिया में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा 26 नवंबर को आयोजित होने वाली जाट महारैली को लेकर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने वीरवार को जिला के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संगतपुरा, बाबा लदाना, अटेला, धुंधरेहड़ी, छौत, गुहणा, गढ़ी, दिल्लोवाली, सजूमा, कुतुबपुर सहित अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समाज की सभी मांगों को नहीं माना तो समाज 26 नवंबर को गंभीर फैसले लेगा और आरक्षण के लिए आंदोलन करेगा। जिला प्रधान प्रवीण सरपंच किच्छाना ने कहा कि हरियाणा सरकार से जो समझौते 22 फरवरी, 19 जून 2016, 19 मार्च 2017 को हुए है, उनको सरकार लागू करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने बताया कि जसिया में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दीन बंधू सर छोटू राम प्रौद्योगिकी एवं शैक्षणिक संस्थान बनाया जा रहा है। जो भविष्य में समाज के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर पंजाब देबन, प्रेम मलिक जखोली, महेंद्र अटेला, राजेश सजूमा, सुखविंदर धुंधरेहड़ी, दलीप प्रधान गुहणा, प्रेम संगतपुरा, बलजीत बाबा लदाना, मंगत चहल दिल्लोवाली, सरपंच मियां सिंह जाजनपुर, मा. अजमेर हरसोला, अमरनाथ नरड़ पूर्व सरपंच, सोनू बांगड़ सोंगल, राजा राम कसान, अमरजीत सोंगरी, सुभाष भागल, जगदेव चीका, भरत हरिगढ़, शमशेर नीमवाला, सुन्दर लाल सेरधा, रतन चंदाना, सतबीर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed