फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एटीएम के सूखे से लोग तरबतर

एटीएम के सूखे से लोग तरबतर

Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के सूखे से लोग तरबतर
एटीएम के सूखे से लोग तरबतर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डेरा सच्चा सौदा राम रहीम के मामले को लेकर पहले दो दिन कर्फ्यू और बाद में रविवार की छुट्टी के कारण एटीएम लगभग बंद पड़े हैं। अधिकतर एटीएम में नकदी नहीं हैं। जहां है, उनके शटर डाउन हैं। जिस कारण शहर में लोगों को नकदी संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को डेरा प्रमुख को सजा सुनाई जानी है। जिसके कारण एटीएम में पैसे डालने की संभावना काफी कम है। शहर में लोग पैसों के लिए इधर-उधर मारे-मारे फिर रहे हैं।
शहर में शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके बाद शनिवार को दिन में लगभग सभी एटीएम बंद रखे गए। रविवार की सुबह कर्फ्यू वापस ले लिया गया। लेकिन रविवार को अवकाश होने के चलते एटीएम बंद रहे। एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए आए अनुज कुमार, अनिल सैनी, दीपक सैनी, विजय प्रताप सिंह, अभिवन सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पैसों के जरूरत थी। लेकिन शुक्रवार से ही एटीएम में पैसे नहीं है। वे एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर चक्कर लगा रहे हैं लेकिन तीन दिन से एटीएम बंद पड़े हैं। उन्होंने बताया कि खाने-पीने के सामान खरीदने के लिए इधर-उधर से पैसे मांग कर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में करीब 155 एटीएम लगे हैं
जिले में सभी बैंकों के करीब 155 एटीएम लगे हुए हैं। लेकिन किसी में पैसे नहीं है। आदेशों के अनुसार एटीएम कक्ष को बंद करने को कहा गया है। लीड बैंक मैनेजर आरके कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को सुरक्षा की मद्देनजर एटीएम में पैसे नहीं डाले गए थे। शनिवार को डेरा प्रमुख पर फैसला आया था। अधिकारियों के आदेश थे कि एटीएम में पैसे न डाले जाएं। फिर रविवार को छुट्टी के कारण एटीएम में पैसे नहीं डाले गए हैं। सोमवार को पैसे डाले जाएंगे या नहीं। डीसी के आदेश का इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed