{"_id":"595fd31c4f1c1b7f658b46fe","slug":"101499452188-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के मौसम के लिए सुरक्षा उपकरणों की तैयारी का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के मौसम के लिए सुरक्षा उपकरणों की तैयारी का दावा
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार
कैथल। जिला प्रशासन ने वर्षा ऋतु के मद्देनजर जानमाल की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। किश्ती, जीवन रक्षक जैकेट, चापू, पेट्रोल टैंक, ट्रॉली, जेसीबी जैसे उपकरणों उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं, जिसमें पानी निकालने के पंपों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। यह जानकारी डीसी संजय जून ने दी। उन्होंने बताया कि कैथल व गुहला के तहसीलदार बाढ़ बचाव उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। जिले में बाढ़ बचाव कार्य के लिए होमगार्ड के 6 अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के 27 कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के दो गोताखोर भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध रहेंगे।