{"_id":"65808d8c1a2c582841004877","slug":"zilla-parishad-asked-for-grant-of-rs-50-crore-for-56-works-jind-news-c-199-1-sroh1007-10369-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिला परिषद ने 56 कार्यों के लिए मांगी 50 करोड़ की ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिला परिषद ने 56 कार्यों के लिए मांगी 50 करोड़ की ग्रांट
Mon, 18 Dec 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
जींद। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गांवों में सरंपचों की विकास कार्यों की मांग पूरी करने के लिए सोमवार को जिला परिषद कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जिला परिषद चेयरमैन मनीषा रंधावा व सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जिले के 56 विकास कार्यों की सूची मिली। इनको किस तरीके से पूरा करवाया जाए। इसके लिए विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह ने जिला परिषद के माध्यम से यह काम करवाने की बात कही, लेकिन जिला परिषद पर इसके लिए बजट नहीं होने की बात कही। जिसके चलते यह कार्य फिलहाल लंबित ही रहेंगे। इन कार्यों को बजट नहीं होने के कारण अब इंतजार करना पड़ेगा। इस पर जिला परिषद चेयरमैन मनीषा रंधावा ने कहा कि उनके पास फिलहाल दो करोड़ रुपये का ही बजट है। यह बजट पहले बने एस्टीमेट के कार्यों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे। अगर प्रशासन विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विकास कार्यो को पूरा जिला परिषद के माध्यम से करवाना चाहता है तो इसके लिए अलग से लगभग 50 लाख रुपये का बजट जारी करना होगा। इसमें जिले के अलेवा, जुलाना, पिल्लूखेड़ा, नरवाना, उचाना, जींद व सफीदों खंड से चौपाल, गलियों का निर्माण, नालों का निर्माण, फिरनी को पक्का करने समेत विभिन्न कार्यों की सूची जिला परिषद को सौंपी गई है। जिला परिषद के पास बजट नहीं होने के कारण इन कार्यों को करवाने से मना किया गया, जबकि जिला परिषद ने इसके लिए प्रशासन से अलग से बजट जारी करने की मांग की है, ताकि इन कार्यों को पूरा करवाया जा सके जिससे गांवों में विकास हो सके।
डीसी ने दिए थे यात्रा के दौरान आने वाले कार्यों को गंभीरता से लेने के निर्देश
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आने वाले कार्यों को जल्द से जल्द करवाने के डीसी ने निर्देश दिए थे, लेकिन इन कार्यो को करवाने के लिए हुई बैठक में कोई समाधान नहीं हुआ। जिससे अब साफ है कि यह कार्य लंबे समय तक लटके रहेंगे। इसके अलावा यह यात्रा अभी भी जारी है। जिसमें गांवों से विकास के लिए लगातार प्रशासन के पास लंबी लिस्ट बन रही है।
विज्ञापन
बाक्स
विधायक व सांसद होते हैं अधिकतर यात्रा में शामिल
इस यात्रा में जींद से विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा व सांसद रमेश कौशिक ने कई गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को निपटाने की घोषणा भी की है। इसमें गांवों के सरपंच विधायक व सांसद के सामने भी विकास कार्यों की मांग रख चुके हैं। यात्रा के दौरान सभी को आश्वासन दिया जाता है कि उनके कार्यों का समाधान जल्द होगा। अब जिला परिषद के पास बजट नहीं होने से इन कार्यों की गति पर रोक जरूर लगी है।
इन कार्यों की मिली है सूची
विकसित भारत सकंल्प यात्रा के दौरान बोहतवाला गांव में रविदास चौपाल, हाट में स्ट्रीट लाइट, दबलैन में ई लाईब्रेरी, जनरल चौपाल, बीबीपुर में जीम व ई लाईब्रेरी, लाईब्रेरी भवन, खेड़ा खेमावती में लाईब्रेरी का निर्माण, झमौला में ई लाईबे्ररी, लखमीरवाला में महिला संस्कृति केंद्र, बागवनवाला में लाइब्रेरी, दनौदा कला में चौपाल, अनूपगढ में चौपाल, जलालपुर कलां में ई लाईब्रेरी, फिरनी पर सोलर लाइट, मालवी में स्ट्रीट लाइट, करसोला में ई लाइब्रेरी, शादीपुर में एससी चौपाल, ब्लॉक समिति वार्ड नंबर 12 में ई लाईब्रेरी, वार्ड 15 में स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी, बागनवाला में सामान्य चौपाल, राजपुरा में बीसी चौपाल, दनौदा खुर्द में नाले का निर्माण, मलार में एससी चौपाल, कुरड़ में सामान्य चौपाल, करेला में ई लाईब्रेरी व सामान्य चौपाल, दनौदा खुर्द में सामान्य चौपाल, कलौदा कलां में रविदास चौपाल के निर्माण की सूची मिली है।
बाक्स
प्रशासन बजट जारी करे तो करवाए जाएंगे कार्य
प्रशासन अगर विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आए विकास कार्यों की मांगों को पूरा करवाना चाहता है तो जिला परिषद कार्य करवाने को तैयार है। इसके लिए जिला परिषद के पास फिलहाल बजट का अभाव है। इन कार्यों का एस्टीमेट बनवाकर अगर प्रशासन उनके पास बजट की राशि डालने को तैयार है तो जिला परिषद इन कार्यों को करवाने के लिए तैयार है।
-मनीषा रंधावा, चेयरमैन,, जिला परिषद जींद।
बाक्स
सरकार से की जाएगी इन कार्यों के लिए अलग से बजट की मांग
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जो कार्य गांवों के सरपंचों ने विकास के लिए दिए हैं। उनकी राशि जारी करने के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा, ताकि इन कार्यों को पूरा करवाया जा सके। जिला परिषद के पास इन कार्यों के लिए अलग से बजट नहीं होने के कारण अब सरकार से बजट की मांग की जाएगी। इसके लिए हाउस में निर्णय लिया गया है।
-डॉ. किरण सीईओ जिला परिषद जींद।