{"_id":"654fc866fd31cb859e00d1b1","slug":"yuvraj-lather-reached-the-village-after-being-honored-by-the-prime-minister-grand-welcome-jind-news-c-199-1-sroh1007-8647-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रधानमंत्री से सम्मानित होकर गांव पहुंचे युवराज लाठर का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रधानमंत्री से सम्मानित होकर गांव पहुंचे युवराज लाठर का भव्य स्वागत
Sun, 12 Nov 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
युवराज लाठर व अन्य लोगाें को आशीर्वाद देते महंत योगी संजीव नाथ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। गांव बुढ़ाखेड़ा लाठर के जनसेवक वाॅलंटियर युवराज लाठर का शनिवार को गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। युवराज को दो दिन पहले उनकी शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियों को लेकर प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया था। लाठर सामाजिक सरोकार परिवार का वॉलंटियर हैं। अपने वॉलंटियर की इस उपलब्धि पर सामाजिक सरोकार परिवार ने संस्कार आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया और युवराज को अभिनंदन किया।
सामाजिक सरोकार परिवार के प्रदेश अध्यक्ष महंत योगी संजीव नाथ ने कहा कि वाॅलंटियर युवराज लाठर ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। प्रधानमंत्री ने उनको प्रवीणता पुरस्कार से नवाजा था।
योगी संजीव नाथ ने कहा कि यह जुलाना के लिए गौरव की बात है। युवराज ने कहा कि बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पिता जनसेवक सुरेंद्र लाठर प्रेरणास्रोत हैं, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। युवराज लाठर को बाइकों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।