फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth will increase social harmony

Jind News: युवा बढ़ाएंगे सामाजिक समरसता

Thu, 23 Feb 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 Feb 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth will increase social harmony
जींद। जो युवा सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं, उनके लिए अच्छा अवसर है। उनको समाजसेवा के साथ-साथ मानदेय भी मिलेगा। नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिले में 18 युवाओं को रखा जाएगा। इनको प्रति माह पांच हजार रुपये मानदेय भी दिया जाएगा। इन युवाओं को दो वर्ष तक रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, लिंग भेद व अन्य सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इन कार्यक्रमों के लिए ऐसे प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत होती है, जो विषय के बारे में अच्छी तरह से जानते हों और अन्य लोगों को जागरूक करते समय उन पर अपना प्रभाव छोड़ सकें। इन युवाओं की आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिले में बहुत से युवा हैं, जो सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं और समय-समय पर लोगों को अपने खर्च पर जागरूक भी करते रहते हैं। अब इन युवाओं को पांच हजार रुपये मानदेय मिलेगा। इसके लिए कम से कम युवा को दसवीं पास होना चाहिए। अधिक शिक्षित युवाओं को वरियता दी जाएगी। इन युवाओं को नौ मार्च तक आवेदन करना होगा। ऐसे युवाओं को दो साल के लिए रखा जाएगा। इनको विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि यह अन्य लोगों को अच्छी तरह से जागरूक कर सकें।
विज्ञापन

बॉक्स
जिले में 18 युवाओं को पांच हजार रुपये प्रति माह मानदेय पर दो वर्ष के लिए रखा जाना है। प्रत्येक ब्लॉक से दो युवाओं का चयन करना है। इसके अलावा दो कंप्यूटर ऑपरेटर भी रखने हैं। इच्छुक युवक नौ मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग इस प्रकार के वालंटियर रखता है ताकि वह अन्य लोगों को अच्छी तरह से जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--हरप्रीत सिंह, जिला युवा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed