{"_id":"664bb187a29e92dd5e001044","slug":"youth-organization-engaged-in-arranging-food-and-water-for-birds-jind-news-c-199-1-jnd1001-117336-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवा संगठन पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवा संगठन पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था में जुटा
Tue, 21 May 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 21 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी01: पक्षियों के पात्र में पानी डालते हुए संस्था सदस्य। संवाद
जींद। सर्वहित युवा संगठन और गोसेवा दल टीम ने गर्मी से पक्षियों को बचाने के लिए रानी तालाब, रेलवे स्टेशन, लोको कॉलोनी, पटियाला चौक, चंद्रलोक कॉलोनी, जुलानी रोड, बत्तख चौक सहित अन्य जगहों पर दाना-पानी के पात्र बांधे।
सर्वहित युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर पिंडारा ने कहा कि शहरीकरण और पर्यावरणीय बदलाव के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों की कमी होती जा रही है। ऐसे में पक्षियों के लिए कृत्रिम जल स्रोत उपलब्ध कराना उनकी जीवित रहने की संभावनाओं को बढ़ाता है। पक्षी फल खाते हैं और बीजों को दूर-दूर तक फैलाते हैं। इससे वनस्पति का विस्तार होता है और विभिन्न क्षेत्रों में जैव विविधता बनाए रखने में मदद मिलती है। सृष्टि का संतुलन बनाए रखने में हर जीव का अपना महत्व है। एक प्रजाति का नहीं होना, मतलब पर्यावरण और मनुष्य को सीधा खतरा है। पक्षी नहीं रहेंगे तो धीरे-धीरे मनुष्य का अस्तित्व एक दिन खतरे में पड़ जाएगा, इसलिए गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है। यह न केवल पक्षियों को राहत देगा, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होगा। गो सेवा दल के अध्यक्ष मुन्ना नायक ने कहा कि वे अपनी टीम के साथ गोमाता की सेवा व सुरक्षा का कार्य करते हैं। उनको जींद से जहां कहीं से गोमाता को चोट लगने की सूचना मिलती है वह पहुंचकर उनका उपचार करते हैं। पक्षी हो या कोई भी अन्य जानवर हमें सबके लिए गर्मी में पानी का प्रबंध करना चाहिए, ताकि वे इस भीषण गर्मी में जीवित रह सकें। इस अवसर पर राकेश, सन्नी सैनी, निशांत, डाॅ. संदीप, गोलू, दीपक, अंकित नागर, दीपक लाडला, मोहित, प्रवेश पिंडारा मौजूद रहे।