फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth festival in full swing at college, dance and theatre preparations in full swing

Jind News: कॉलेज में युवा उत्सव की धूम, डांस-थिएटर की तैयारी तेज

Sun, 16 Nov 2025 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth festival in full swing at college, dance and theatre preparations in full swing
15जेएनडी02 : महाविद्यालय में सांस्कृतिक नृत्य का अभ्यास करती छात्राएं। संवाद - फोटो : -संयुक्त अस्पताल में उपचार कराता घायल आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। राजकीय प्रियदर्शी महाविद्यालय में आगामी युवा उत्सव को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय में डांस और थिएटर की रिहर्सल हो रही है। छात्र अपने-अपने ग्रुप के साथ अभ्यास में जुटे हुए हैं ताकि मंच पर बेहतर प्रदर्शन देकर कॉलेज का नाम रोशन किया जा सके।
विज्ञापन

इसके लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों लोक नृत्य, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, स्किट, एकांकी, मोनो एक्टिंग, नाटक प्रदर्शन आदि की तैयारी की जा रही हैं। छात्र-छात्राओं को उनकी कला के अनुरूप प्रशिक्षित करने के लिए कॉलेज के सांस्कृतिक विभाग और विशेषज्ञ शिक्षक मार्गदर्शन दे रहे हैं। युवाओं के बीच प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है।
विज्ञापन

हर प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति को बेहतरीन बनाने के लिए नए-नए आइडिया और रचनात्मकता का इस्तेमाल कर रहा है। थिएटर टीम ने समाजिक मुद्दों पर आधारित स्किट और नाटक तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का समावेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि युवा उत्सव न सिर्फ प्रतिभा दिखाने का मंच है बल्कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और टीम वर्क की भावना भी मजबूत होती है। अभ्यास के दौरान कॉलेज में रोजाना सुबह से शाम तक रौनक बनी रहती है।
कहीं डांस चल रहा है तो कहीं थिएटर टीम अपने संवादों का अभ्यास कर रही है। छात्र-छात्राएं स्टेज पर चमकने के लिए तैयार हैं और महाविद्यालय प्रशासन भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटा है।

वर्जन
कॉलेज हमेशा से सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देता आया है। युवा उत्सव छात्रों को अपनी कला और व्यक्तित्व निखारने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रियदर्शी महाविद्यालय की टीमें अच्छा प्रदर्शन करेंगी।-जय नारायण गहलावत, प्राचार्य, जींद

15जेएनडी02 : महाविद्यालय में सांस्कृतिक नृत्य का अभ्यास करती छात्राएं। संवाद

15जेएनडी02 : महाविद्यालय में सांस्कृतिक नृत्य का अभ्यास करती छात्राएं। संवाद- फोटो : -संयुक्त अस्पताल में उपचार कराता घायल आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed