फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth created a ruckus by waving a sword at a ceremony organized to commemorate Ambedkar Jayanti

आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में युवक ने तलवार लहराकर किया हंगामा

Wed, 14 Apr 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth created a ruckus by waving a sword at a ceremony organized to commemorate Ambedkar Jayanti
युवक से तलवार लेने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार रात ढाकल गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तलवार निकाल ली। हालांकि लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। वहीं सुबह दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दी। एक पक्ष जहां कार्यक्रम में व्यवधान डालने का आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है आयोजकों ने ट्रैक्टर के आगे आकर झगड़ा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं गांव में फिलहाल माहौल सामान्य है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक पक्ष ने अपनी शिकायत में कहा है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में ढाकल गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे गांव का एक युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और तलवार लहराकर कार्यक्रम बंद करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद आयोजक व तलवारधारी युवक के साथ बहस भी हुई। युवक में हाथ में तलवार देखकर कोई भी उसे रोक नहीं सका। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं इस पूरी घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसमें मौके पर मौजूद लोग ट्रैक्टर चालक युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। युवक बार-बार तलवार को लहरा रहा है। बुधवार सुबह कार्यक्रम के आयोजकों ने घटना को लेकर अपनी एक शिकायत भी सदर थाने में दी है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि युवक को खेत से निकाला गया गेहूं लेकर आना था। इसके चलते वह ट्रैक्टर लेकर ट्रॉली लेने जा रहा था। जब आयोजन स्थल के पास से निकल रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। बार-बार कहने के बावजूद भी युवक ट्रैक्टर के आगे से नहीं हटे तो युवक ने उन्हें हटाने के लिए तलवार दिखाई है। इन लोगों ने कहा कि इस मामले में जानबूझकर जातीय रंग दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को ढाकल गांव की एक गली में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक वहां पर पहुंचा और उसे रास्ता नहीं मिला तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिसकी शिकायत थाने में पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर ढाका, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed