{"_id":"66a94e3a4fd218e0a706f594","slug":"youth-arrested-with-30-kg-ganja-jind-news-c-199-1-sroh1009-120771-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 30 किलोग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 30 किलोग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
Wed, 31 Jul 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
जींद। सीआईए ने 30 किलो गांजे के साथ युवक को हैबतपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिसार जिले के गांव मिर्चपुर निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सीआईए के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सीआईए थाना के पास मौजूद थे। इस दौरान उनको सूचना मिली की एक युवक हैबतपुर फ्लाईओवर के पास मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। उन्होंने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसके पकड़ कर साथ में लिए गए कट्टे की जांच की तो उसमें से गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 30 किलोग्राम था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद