Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former BJP candidate Chaudhary Shamsher Singh Ahlawat on a ventilator

Jind News: वेंटिलेटर पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी चौधरी शमशेर सिंह अहलावत

Sun, 15 Nov 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Former BJP candidate Chaudhary Shamsher Singh Ahlawat on a ventilator
15जेएनडी11: चौधरी शमशेर सिंह अहलावत। - फोटो : सांकेतिक
जुलाना। जुलाना से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं हरियाणा सरकार के सहकारिता विभाग के पूर्व चेयरमैन चौधरी शमशेर सिंह अहलावत की तबीयत लंबे समय से खराब है। इन दिनों वह रोहतक के कायनोस अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उनके बेटे डॉ. गजेंद्र अहलावत ने बताया कि पिता का करीब एक महीने तक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार चला था। इसके बाद उन्हें रोहतक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों की टीम उनके बेहतर उपचार के प्रयास कर रही है। उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए परिचित और शुभचिंतक भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चौधरी शमशेर सिंह अहलावत जुलाना की राजनीति में करीब चार दशक तक सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2005 में भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। 2009 में भी पार्टी ने टिकट दिया, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने चुनाव लड़ने में असमर्थता जताते हुए नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन :
15जेएनडी11: चौधरी शमशेर सिंह अहलावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed