{"_id":"66ae96a9ff931e023c0d8804","slug":"youth-arrested-with-1018-kg-hashish-jind-news-c-199-1-jnd1001-120959-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1.018 किलोग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1.018 किलोग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Sun, 04 Aug 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। सदर थाना नरवाना की पुलिस ने कैथल जिले के वार्ड नंबर 31, सिरटा रोड निवासी सुखदेव को 1.018 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। डूमरखा कलां-हिसार सर्विस रोड से पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना नरवाना पुलिस शुक्रवार साम को चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली की कैथल के वार्ड नंबर 31 के सिरटा रोड निवासी सुखदेव चरस बेचने का कार्य करता है और वह इस समय डूमरखां कलां-हिसार की तरफ सर्विस रोड पर खड़ा है। पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पूछने पर युवक ने अपना नाम सुखदेव बताया। राजपत्रित अधिकारी एईटीओ डीईटीसी राजदीप भाटिया की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1.018 किलोग्राम चरस बरामद हुई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने सुखदेव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद