{"_id":"6573686972038d60710224a4","slug":"young-man-tied-hands-and-legs-and-beaten-case-registered-against-four-people-jind-news-c-199-1-sroh1009-9941-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक को हांथ-पैर बांधकर पीटा, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक को हांथ-पैर बांधकर पीटा, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
जींद। धरौंदी में रात को दूसरे के मकान के आग सीढ़ी पर बैठकर फोन पर बात करने पर मकान मलिक व उसके परिजनों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। सदर थाना नरवाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव धरौदी निवासी अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को रामपाल के मकान के बाहर बनी सीढ़ी में बैठकर फोन पर बात कर रहा था। उसी दौरान रामपाल परिवार के लोग उसे घसीट कर मकान में ले गए और रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल व लगभग 30 हजार रुपये की नगदी भी वहीं गिर गई। परिजनों ने उसे छुड़वाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने अमन की शिकायत पर रामपाल, अभिषेक, राजबीर व कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।