{"_id":"65d23df156f4c579d40e8b0b","slug":"young-man-attacked-with-needle-referred-to-pgi-jind-news-c-199-1-sroh1006-113189-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक पर सुए से हमला हमला, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक पर सुए से हमला हमला, पीजीआई रेफर
Sun, 18 Feb 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
जींद। (नरवाना) नए बस अड्डे पर किसी कार्य से गए युवक के साथ चार-पांच युवकों ने मारपीट करते हुए सुए से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नगारिक अस्पताल ले जाया गया, मगर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। शहर थाना पुलिस ने अनिकेत, चिंटू और रोहित को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
धर्म सिंह कॉलोनी निवासी नरेश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी देर शाम को उनका भाई मनीष किसी कार्य से नए बस अड्डे की तरफ गया हुआ था। वहां पर पहले से ही छह-सात युवक झगड़ा कर रहे थे। उन युवकों ने उनके भाई मनीष के साथ मारपीट की और उस पर सुए से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। मनीष को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में रोहित, अनिकेत और चिंटू को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।