{"_id":"685ada477317b3e1e4068c62","slug":"young-boy-murder-in-jind-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार, 15 दिन पहले हुई थी साहिल की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार, 15 दिन पहले हुई थी साहिल की शादी
Tue, 24 Jun 2025 10:33 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:33 PM IST
सार
24 वर्षीय साहिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर चाकू को लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। साहिल की अभी 13 दिन पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
युवक की चाकू से गोदकर हत्या
- फोटो : istock
विस्तार
पटियाला चौक स्थित जोगेंद्र नगर में मंगलवार शाम को गली में बैठे युवक की एक व्यक्ति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी का बेटा आपराधिक मामले में जेल में बंद है। मृतक की 13 दिन पहले ही शादी हुई थी और उसने प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
गली में बैठे युवक पर किया हमला
शहर के जोगेंद्र नगर निवासी 24 वर्षीय साहिल मंगलवार शाम को गली में बैठा हुआ था। इसी दौरान कॉलोनी का ही अनिल कुमार वहां पर आया और साहिल के पेट में चाकू मारने का प्रयास किया लेकिन साहिल ऊपर उछल गया और चाकू उसकी टांग में जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साहिल द्वारा शोर मचाए जाने पर परिवार के लोग मौके पहुंच गए और उसको नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
मृतक के पिता साहब सिंह ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। आरोपी अनिल ने अचानक ही गली में बैठे हुए साहिल पर चाकू से हमला किया है। आरोपी हमला करने के बाद चाकू लहराते हुए वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पर पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अनिल हत्या के एक मामले में पैरोल पर आया था जबकि उसका बेटा अभी जेल में बंद है। शहर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि युवक की चाकू से गोदकर हत्या की है। फिलहाल परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अब तक परिवार के लोगों ने रंजिश का कोई कारण नहीं बताया है। हमला करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Video देख दहल जाएगा दिल: बेटे का शव फ्रीजर में रखने अस्पताल गए घरवाले, अंदर पड़े थे कीड़े; बाहर आ रहा था करंट