फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seeing insects in freezer of Hisar government hospital relatives refused to keep dead body

Video देख दहल जाएगा दिल: बेटे का शव फ्रीजर में रखने अस्पताल गए घरवाले, अंदर पड़े थे कीड़े; बाहर आ रहा था करंट

Tue, 24 Jun 2025 05:16 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: विकास कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 05:16 PM IST
सार

परिजनों ने कहा कि हम यहां पर किसी सूरत में शव नहीं रखेंगे। अस्पताल प्रशासन के कर्मियों ने फ्रीजर को साफ कराया तो उसमें करंट आ गया। मृतक के परिवारजनों ने कहा कि ऐसा अपमान किसी का नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
Seeing insects in freezer of Hisar government hospital relatives refused to keep dead body
फ्रीजर के अंदर पड़े कीड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार स्थित नागरिक अस्पताल में एक परिवार ने फ्रीजर के अंदर कीड़े पड़े देख शव रखने से इनकार करते हुए हंगामा कर दिया। अस्पताल में करीब तीन घंटे तक शोर-शराबा होता रहा। इसके बाद फ्रीजर के साफ करने के दौरान उसमें करंट उतर गया। इससे खफा होकर परिजनों ने कहा कि अब बिल्कुल नहीं रखेंगे।

विज्ञापन

अस्पताल में हो गई कर्ण सिंह की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद में कर्ण सिंह (18) सोमवार को फतेहाबाद-भूना रोड पर हादसे में घायल हो गया था। कर्ण सिंह बाइक से जा रहा तो किसी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी। परिजनों ने उसे पहले फतेहाबाद और बाद में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। निजी अस्पताल में कर्ण सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं कराएं बच्चे के शव की बेकद्री
इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। शाम 5 बजे के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया बंद हो गई थी। चिकित्सकों ने कहा कि शव को फ्रीजर में रखवा दीजिए। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम होगा। परिजन जब फ्रीजर में शव रखने के लिए गए तो वहां कीड़े चलते हुए देखे। इसके बाद परिजनों ने शव रखने से इनकार कर दिया। मृतक के परिजनों ने कहा कि हम अपने बच्चे के शव की इस तरह से बेकद्री नहीं कराएंगे।

विज्ञापन

फ्रीजर साफ कराया तो उतरने लगा करंट
परिजनों ने कहा कि हम यहां पर किसी सूरत में शव नहीं रखेंगे। अस्पताल प्रशासन के कर्मियों ने फ्रीजर को साफ कराया तो उसमें करंट आ गया। मृतक के परिवारजनों ने कहा कि ऐसा अपमान किसी का नहीं होना चाहिए। परिजनों ने फ्रीजर की वीडियो भी मीडिया कर्मियों को दिखाई। बाद में दूसरे कमरे में शव को रखवाया।

चूहों ने कुतरा था शव
इसी साल जनवरी महीने की 12 तारीख को नारनौंद क्षेत्र के राजपुरा निवासी 40 वर्षीय महेंद्र की जेल में मौत हो गई थी। शव को शवगृह के सामने बने एक कमरे में रखे डीप फ्रीज में रखवा दिया गया था। अगले दिन सुबह महेंद्र के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के लिए शव को डीप फ्रीज से बाहर निकाला तो देखा शव को जगह-जगह से चूहों ने कुतर रखा था, जिसको लेकर परिजनों ने विरोध जताया। मामला मीडिया में आया तो फ्रीजर को रिपेयर कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed