{"_id":"603549708ebc3ee8f02f538b","slug":"you-will-not-have-to-wait-for-a-sample-examination-report-in-a-civil-hospital-jind-news-rtk596879661","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में सैंपल जांच रिपोर्ट के लिए नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में सैंपल जांच रिपोर्ट के लिए नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में प्रयोगशाला के बाहर बनाई जा रही खिड़कियां। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। नागरिक अस्पताल में एक कमरे तक सीमित प्रयोगशाला का विस्तार किया जा रहा है। इससे रोजाना खिड़की पर लगने वाली भीड़ से निजात मिलेगी। वहीं मरीजों को अब सैंपल जांच से लेकर रिपोर्ट लेने के लिए दो बजे तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब सैंपल लेने के करीब 60 मिनट में ही रिपोर्ट मिल जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने अब प्रयोगशाला के लिए पांच कमरों की व्यवस्था की है। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गोें के सैंपल लेने के लिए अलग-अलग जगह बनाई जा रही है, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा जांच रिपोर्ट देने के लिए भी अलग खिड़की बनाई जा रही है।
नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी की बीएंडआर शाखा को दिए हैं। इस राशि से पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत की जा रही है। इसी मरम्मत के तहत यह कार्य करवाया जा रहा है। पहले पुरानी बिल्डिंग के कमरा नंबर 20 में प्रयोगशाला थी। इसमें जांच के लिए रक्त के नमूने लिए जाते थे। यहां इतनी भभीड़ रहती कि बुजुर्ग लोगों का नंबर भी कई बार नहीं आ पाता। गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ती। ब्लड बैंक नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद यहां कई कमरे खाली हो चुके हैं। इन कमरों की मरम्मत करके प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है। दो कमरों में जांच होगी, बाहर खिड़कियों में जांच रिपोर्ट दी जाएगी।
पुरानी बिल्डिंग में मरम्मत के कार्य में प्रयोगशाला का विस्तार किया जा रहा है। पहले जहां एक कमरे में जांच होने से भीड़ होती थी, अब बुजुर्गों व महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था होगी और मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए पांच कमरों की व्यवस्था की गई है। जांच रिपोर्ट देने के लिए अलग-अलग खिड़कियां बनाई जा रही हैं। - डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस