{"_id":"6a0b528a0685ceed8a0241d4","slug":"yoga-the-foundation-of-a-healthy-lifestyle-jind-news-c-199-1-jnd1010-153599-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार : नीरज कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार : नीरज कुमार
विज्ञापन
18जेएनडी03: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षण के दौरान योग करते युवक-युवतियां। स्रोत प्रशासन
जींद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को डीएवी स्कूल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जींद, अलेवा और पिल्लूखेड़ा खंड के 160 योग शिक्षकों, पीटीआई, डीपीई और आयुष विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
डीएवी स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार बन चुका है। नियमित योग अभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित तथा आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करना है, ताकि वह स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को प्रेरित कर सकें। सत्र के दौरान योग सहायक नवनीत, सज्जन और संतोष ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और वज्रासन सहित विभिन्न प्राणायामों का व्यावहारिक प्रशिक्षण व प्रदर्शन कराया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. पूनम पूनिया और आयुष नोडल सहयोगी गोविंदा ने योग को तनाव मुक्ति और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्यंत सहायक बताया। इस अवसर पर डॉ. सरिता, डॉ. रमणीक व सभी ब्लॉक आयुष अधिकारी मौजूद रहे।