फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Yoga is a way of living a healthy life: Dr. Wazir

योग स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति है : डॉ. वजीर

Sat, 13 Jun 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Yoga is a way of living a healthy life: Dr. Wazir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नरवाना लघु सचिवालय में 11 से 13 जून तक आयोजित तीन दिवसीय आईवाईडी इंटरनेशनल योग दिवस प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पतंजलि के प्रवक्ता डॉ. वजीर सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक पद्धति है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है। योग तनाव को कम करने के साथ विभिन्न बीमारियों से बचाव में भी सहायक है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और इसके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। तीन दिनों तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग में कार्यरत आयुष योग सहायकों ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही योग दिवस के आयोजन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed