{"_id":"6a2afbac18c22b3f40097ef5","slug":"yoga-is-a-medium-for-mental-and-spiritual-balance-dr-kusum-jind-news-c-199-1-sroh1009-154911-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम : डॉ. कुसुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम : डॉ. कुसुम
विज्ञापन
11जेएनडी04: जुलाना अनाज मंडी में कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए। स्रोत:
जींद। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आयुष विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयुष विभाग की ओर से नई अनाज मंडी जुलाना में तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को योगाभ्यास कराया गया।
योगाभ्यास के उपरांत नोडल अधिकारी डॉ. कुसुम ने योग के महत्व बताए और कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है तथा आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देता है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अमित रोहिल्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, सरपंच, पंच, अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, एनसीसी व स्काउट कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले अधिक से अधिक लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल से परिचित कराना है।
विज्ञापन
आयुष विभाग की ओर से डॉ. कुसुम (नोडल अधिकारी), डॉ. सोनिया, डॉ. यशपाल, डॉ. दीक्षा, फार्मासिस्ट अमित, सुनील, देवेंद्र, बृजेश्वरी और योग सहायक बलराज, सुमित, संगीत, ज्योति, सोनू, मनीषा और शर्मीला उपस्थित रहे। योग सहायक नवनीत ने प्रतिभागियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया, जबकि ज्योति ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया।