{"_id":"6a304365c02f37a7c80125b2","slug":"yoga-is-a-medium-for-coordination-of-body-mind-and-soul-sdm-jind-news-c-199-1-sroh1006-155145-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम : एसडीएम
विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी16-मेराथन दौड़ को रवाना करते हुए एसडीएम सत्यवान मान। स्रोत प्रशासन
जींद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पुलिस लाइन मैदान से योग मैराथन का आयोजन किया गया। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें योग साधकों, युवाओं, खिलाड़ियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
मैराथन दौड़ पुलिस लाइन मैदान से शुरू होकर एकलव्य स्टेडियम में संपन्न हुई। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।
एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अनेक प्रकार की बीमारियों से बच सकता है तथा स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन व्यतीत कर सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव को कम करने तथा कार्यक्षमता में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
एसडीएम ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लें तथा अपने परिवार और समाज को भी योग के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डीएसपी संजय सिंह, जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अमित रोहिल्ला, डॉ. योगेश, डॉ. गोविंदा मौजूद रहे।