फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Yellow alert issued in the district due to heat

Jind News: गर्मी के कारण जिले में येलो अलर्ट जारी

Wed, 12 Jun 2024 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert issued in the district due to heat
11जेएनडी26 : तपती दोपहरी के समय सुनसान नजर आ रहा शहर का मैन बाजार। संवाद
जींद। एक बार फिर तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह 10 बजे ही तापमान 40 डिग्री पार कर गया था। दोपहर को यह 45 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच गया। इससे साफ है कि गर्मी एक बार फिर अपने चरम पर है। दोपहर के समय सड़कें व बाजार सुनसान दिखाई देते हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह और अभी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन

सुबह सात बजे ही तेज धूप ने अपना सितम ढहाना शुरू कर दिया था। 10 बजते-बजते तो तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। दोपहर के एक बजे तापमान 45 डिग्री पार कर गया। वहीं प्रशासन व मौसम विभाग ने एक बार फिर लू का खतरा बताया है। जिले में तापमान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। दोपहर को गर्म लू के थपेड़े ऐसे लग रहे थे मानो लोग कहीं अलाव जलाकर उसके पास बैठे हों, लेकिन यह सहन होने से बाहर था। हवा में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

पेय पदार्थों का करें अधिक सेवन
फिजिशियन डॉ. वनीता ने कहा कि एक बार फिर गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरू कर दिया है। इसलिए शरीर में पानी की कमी नहीं रहे, इसके लिए अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करें। बाजार से खुली चीजों का सेवन नहीं करें। लस्सी, नींबू पानी, जूस, खीरा, टमाटर, तरबूज अधिक से अधिक खाएं व पीएं। यदि शरीर में थकान व बुखार हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह तक तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद प्री मानसून की बारिश के साथ ही तापमान में कुछ कमी आएगी। फिलहाल एक सप्ताह तक ध्यान रखना जरूरी है। मौसम साफ रहेगा तथा रात को आसमान में बादल छाने से तापमान में वृद्धि होगी।
डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed