फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   X-ray machine is out of order for 24 hours in Civil Hospital...patients are upset

Jind News: नागरिक अस्पताल में 24 घंटे एक्स-रे मशीन खराब...मरीज परेशान

Wed, 12 Aug 2026 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine is out of order for 24 hours in Civil Hospital...patients are upset
11जेएनडी07: नागरिक अस्पताल की एक्सरे ​खिड़की पर एक्सरे करवाने के लिए पूछताछ करते मरीज।संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध रहने वाली एक्स-रे सुविधा सोमवार रात से बाधित होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार रात अचानक मुख्य एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मशीन के बाहर खराबी संबंधी सूचना चस्पा कर दी। मंगलवार को दिनभर प्रयास के बावजूद मशीन चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1600 से 1800 मरीज पहुंचते हैं। इनमें औसतन 250 मरीजों को एक्स-रे की जरूरत पड़ती है। तीन दिनों से ओपीडी में एक्स-रे करवाने वाले मरीजों की संख्या भी 300 से अधिक रही है। ऐसे में मुख्य मशीन के खराब होने से एक्स-रे जांच की जरूरत वाले मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन

मुख्य एक्सरे मशीन बंद होने का सबसे अधिक असर इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों पर पड़ा। सड़क हादसों, चोट और अन्य गंभीर मामलों में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए तत्काल एक्स-रे जांच की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआर सिस्टम में आई खराबी, इंजीनियरों ने संभाला मोर्चा
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मुख्य एक्सरे मशीन के कंप्यूटर में लगे सीआर (कंप्यूटेड रेडियोग्राफी) सिस्टम में तकनीकी खराबी आई है। इसी वजह से एक्स-रे की प्रक्रिया प्रभावित हुई। मंगलवार सुबह ही कंपनी से इंजीनियरों को बुलाया गया। दोपहर करीब दो बजे इंजीनियर अस्पताल पहुंचे और मशीन की तकनीकी खामी दूर करने का काम शुरू किया। देर शाम तक मशीन को ठीक करने के प्रयास जारी थे लेकिन समाचार लिखे जाने तक नियमित 24 घंटे की एक्स-रे सेवा बहाल नहीं हो सकी थी।
------------
मशीन ठीक होते ही एक्स-रे सुविधा शुरू होगी
एक्स-रे इंचार्ज आजाद सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी को जल्द दूर करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मशीन ठीक होते ही 24 घंटे उपलब्ध रहने वाली एक्स-रे सुविधा सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी।
पहले भी लगभग दो महीने खराब रही थी मशीन
एक्स-रे मशीन पहले भी लगभग दो महीने तक भवन के जीर्णोद्धार के चलते बंद रही थी। मरीजों को रात के समय में एक्स-रे करवाने में परेशानी रही। दिन में आने वाले मरीजों को टीबी वार्ड में एक्स-रे करवाने पड़ रहे थे। जहां पर टीबी के संक्रमण का डर रहता था।

वर्जन
तकनीकी खराबी आने के कारण एक्स-रे मशीन बंद हो गई है। सुबह ही कंपनी से इंजीनियरों को मशीन ठीक करवाने के लिए बुलाया गया था। दोपहर बाद मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर पहुंच गए थे। मशीन ठीक होने के बाद मरीजों को एक्स-रे की सुचारू सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। फिलहाल टीबी वार्ड में चल रही मशीन से मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।

11जेएनडी07: नागरिक अस्पताल की एक्सरे खिड़की पर एक्सरे करवाने के लिए पूछताछ करते मरीज।संवाद

11जेएनडी07: नागरिक अस्पताल की एक्सरे खिड़की पर एक्सरे करवाने के लिए पूछताछ करते मरीज।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article