{"_id":"66142e0a65cdb31c22009eb2","slug":"wrestler-pushpendra-malik-won-hind-kesari-title-in-himachal-pradesh-jind-news-c-199-1-jnd1001-115439-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने हिमाचल प्रदेश में जीता हिंद केसरी खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने हिमाचल प्रदेश में जीता हिंद केसरी खिताब
Mon, 08 Apr 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी09: हिमाचल में हिंद केसरी का खिताब जीतते जैजैवंती के पहलवान पुष्पेंद्र मलिक। संवाद
जुलाना। जैजैवंती गांव के रहने वाले पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बलद्वारा में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंद केसरी का खिताब जीत लिया। गांल लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
पुष्पेंद्र मलिक के पिता रिसालदार कुलदीप मलिक ने बताया कि उनका सपना था कि बेटा ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीते। पुष्पेंद्र मलिक इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। पुष्पेंद्र मलिक ने इससे पहले 9 बार राष्ट्रीय पदक जीत चुका है। इसके अलावा जूनियर एशियन और भारत केसरी का खिताब भी अपने नाम कर चुका है। 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के बलद्वारा में आयोजित की गई कुश्ती प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र मलिक ने महाराष्ट्र के पहलवान सिकंदर शेख को पांच मिनट में चित कर हिंद केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया। पुष्पेंद्र मलिक ने कुश्ती की शुरुआत छोटूराम स्कूल गतौली से की। उसके बाद प्रताप स्कूल में साई कोच और द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच ओमप्रकाश दहिया और राईपुर अखाड़ा में कोच कुलदीप सहरावत के निर्देश में प्रशिक्षण जारी रखे हुए है। परिजनों को उम्मीद है कि उनका बेटा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने का काम करेगा।