फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers union will organize state level conference in Bhiwani

Jind News: कामगार यूनियन भिवानी में करेगी राज्य स्तरीय सम्मेलन

Mon, 10 Mar 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Workers union will organize state level conference in Bhiwani
09जेएनडी09-बैठक में भाग लेते हुए भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य। स्रोत यूनियन
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा जिला कमेटी जींद की बैठक जिला प्रधान जोगिंदर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्माण मजदूरों का बंद किया गया पंजीकरण बहाल कराने, रुकी हुई सुविधाओं की राशि जारी करवाने, सभी निर्माण मजदूर का पंजीकरण करवाने और श्रम कल्याण बोर्ड में चल रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूनियन सदस्यता करते हुए गांव व शहरों में अभियान चलाएगी और मजदूरों को जोड़ते हुए आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इसी कड़ी में 22 और 23 मार्च को पूरे हरियाणा के निर्माण मजदूर भिवानी में राज्य स्तरीय सम्मेलन करके आगामी आंदोलन की योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला सचिव संदीप जाजवान, राज्य सचिव कपूर सिंह और राज्य उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह सेलवल ने कहा कहा कि मांगों को लेकर यूनियन ने चार फरवरी को श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर अंबाला में आक्रोश प्रदर्शन किया था। यूनियन के आंदोलन के दबाव में श्रम मंत्री ने अधिकारियों की बैठक करते हुए जिला स्तरीय जांच कमेटी बनाने की बात कही थी। इसलिए यूनियन पूरे मामले की किसी वरिष्ठ जज से जांच करने की मांग करती है, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और असल निर्माण मजदूर को उनका हक मिल सके। मजदूर नेताओं ने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड को बने हुए 17 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सभी निर्माण मजदूर का पंजीकरण श्रम कल्याण बोर्ड में सरकार ने नहीं किया। जबकि हरियाणा में 22 लाख से भी ऊपर निर्माण मजदूर हैं। इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य दीनदयाल, राजेश, बारूराम, मनोज, सुभाष पांचाल, रणवीर सिंह, बीटू, मजदूर नेता सुरेश करसोला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed