फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers started a hunger strike demanding a Labor Chowk

Jind News: लेबर चौक की मांग को लेकर मजदूरों ने शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 03 Jun 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Workers started a hunger strike demanding a Labor Chowk
03जेएनडी36-नरवाना में लेबर चौक बनवाने की मांग को लेकर क्रमिक भुख हड़ताल पर बैठे मजदूर। संवाद
नरवाना। मजदूर एकता केंद्र (एमईके) के सदस्यों और असंगठित मजदूरों ने शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर एक लेबर चौक बनवाने की मांग को लेकर रोष स्वरूप क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। मजदूरों ने नरवाना प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एमईके के सदस्य विक्रम ने कहा कि मजदूरों ने लगातार पिछले दो साल से लेबर चौक की मांग को लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं और साथ में नरवाना के विधायक कृष्ण बेदी को भी इस बारे में अवगत करवाया जा चुका है। फिर भी अभी तक प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

उसी का नतीजा है कि असंगठित क्षेत्र के मजदूर गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम में यहीं सड़क पर इधर उधर भटकने को मजबूर होते हैं। एक स्थाई जगह नहीं होने के कारण जब ये मजदूर दुकानों के आगे बैठते है तो दुकानदार उन्हें गाली गलौज करते हुए वहां से उठा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के सदस्य लंबे समय से लेबर चौक की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन सिर्फ झूठे आश्वासन दे रहा है। सरकार दावा कर रही है कि उन्होंने मजदूरों की जिंदगी में बहुत बड़े बदलाव कर उन्हें खुशहाल कर दिया है, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। आज असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की एक विश्राम गृह तक नसीब नहीं हो रहा है। ऐसे में मजदूर एकता केंद्र मांग करता है कि जल्द से जल्द असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक लेबर चौक का निर्माण किया जाए अन्यथा इस मांग को लेकर मजदूर आंदोलन और भूख हड़ताल इसी प्रकार से जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed