फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers filled with enthusiasm for assembly elections

Jind News: विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा

Fri, 12 Jul 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Workers filled with enthusiasm for assembly elections
११जेएनडी24: जाट धर्मशाला में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यंत्री दुष्यंत चौटाला।
जींद। जननायक जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक वीरवार को जाट धर्मशाला में हुई। इसमें राष्ट्रीयाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने शिरकत कर विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा, ताकि पूर्व में हुए लोकसभा चुनावों में हुई हार की निराशा को छोड़कर वह विधानसभा चुनावों में पार्टी को बहुमत दिलवाने का काम करें।
विज्ञापन


डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के पास 100 दिन का समय है। यह समय कम तो है, लेकिन कार्यकर्ता मेहनत करें तो वह अपने मुकाम को प्राप्त कर सकते हैं। इमरजेंसी के दौरान 35 दिन के अंदर देश के अंदर सत्ता को बदल दिया था। उस समय स्व. चौधरी देवीलाल ने सभी राजनीतिक दलों को संगठित करके यह काम किया था। उस समय कांग्रेस के पास 405 सांसद थे। उनको बुरी तरह से हराया था। अब हालात प्रदेश में भी यही हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा को हराने का मन बनाया था, लेकिन इसका लाभ कांग्रेस को मिल गया। अब विधानसभा चुनाव में लोगों को जजपा द्वारा सत्ता में रहते हुए करवाए गए कार्य व आगामी चुनावी घोषणा के बारे में घर-घर जाकर बताना है। चुनाव में जजपा की अकेले की सरकार बनेगी और प्रत्येक कार्यकर्ता के कार्य होंगे। कार्यकर्ताओं को सत्ता आने पर मायूस नहीं होने दिया जाएगा। वह खुद कार्यकर्ताओं की पैरवी कर अपनी जिम्मेदारी से कार्य करवाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल, सरपंच अनिल कु ंडू, सुनील कंडेला, सुरेंद्र बेलरखां, विकास जांगड़ा, विकास सिहाग, कुलबीर चहल, कुलदीप गिल, अमर नैन, धर्मबीर रेढू, राजू सैन, अमिता ढांडा, सुनीता ढुल, सुशीला मलिक, सोनिया बड़ौदा, सुदेश पूनिया कुचराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

सांसद बनने पर ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहन बनने से रोका

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संसद में जाकर उन्होंने हरियाणा के प्रत्येक किसान के ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहन बनाने से रोकने का काम किया था। अगर वह आवाज उठाकर केंद्र सरकार को नहीं चेताते तो आज किसान टै्रक्टर को सडक़ पर नहीं चला पाता। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने गृह जिले में परीक्षा, प्रदेश के युवाओं को उद्योगों में 75 प्रतिशत आरक्षण, महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी, राशन डिपो में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के अलावा प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाया। इसके अलावा पिल्लूखेड़ा से नारनौल तक लगभग 30 हजार एकड़ किसानों की फसल में हर वर्ष जलभराव होता था। उससे निजात दिलाने के लिए 1500 करोड़ रुपये का बजट पास करवाकर किसानों के हित के लिए काम किया। अब किसी किसान के खेत में जलभराव से फसल खराब नहीं होती। इसके लिए उन्होंने बड़ी व्यवस्था करवाई।

फोटो कैप्शन

११जेएनडी24: जाट धर्मशाला में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यंत्री दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed