फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers expressed anger over canceled registration

Jind News: मजदूरों ने रद्द किए गए पंजीकरण पर जताया रोष

Wed, 05 Feb 2025 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Workers expressed anger over canceled registration
04जेएनडी12: प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए निर्माण मजदूर।
जींद। भाजपा सरकार की ओर से निर्माण मजदूरों के रद्द किए गए पंजीकरण से गुस्साए मजदूरों ने जलालपुर कलां गांव में सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। प्रदर्शनकारी निर्माण मजदूरों को संबोधित करते हुए मजदूर नेता राजेश कुमार व बारू राम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बिना किसी तहकीकात व छानबीन के हरियाणा सरकार ने श्रम कल्याण बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार की गाज निर्माण मजदूरों पर पड़ी है।
विज्ञापन

जिले में 35 हजार निर्माण मजदूरों का पंजीकरण ब्लॉक कर दिया। वहीं, जलालपुर कलां गांव में भी लगभग 150 मजदूरों का पंजीकरण रद्द कर दिया। इसलिए निर्माण मजदूरों में भारी रोष व गुस्सा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभी निर्माण मजदूरों का पंजीकरण अनब्लॉक किया जाए और उनकी बकाया सुविधा राशि जारी की जाए। 90 दिन के काम का अधिकार यूनियनों को दिलवाया जाए व फैमिली आईडी की बाध्यता को खत्म किया जाए।
विज्ञापन

मजदूरों ने फैसला लिया कि जब तक उनका पंजीकरण बहाल नहीं किया जाता तब तक ये चुप नहीं बैठेंगे। गांव के मजदूर इन मांगों को लेकर छह फरवरी के जिलास्तरीय आक्रोश प्रदर्शन में भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सुविधा दिलवाने के नाम पर मजदूरों को लूटा जा रहा है। असल मजदूरों का पंजीकरण नहीं हो रहा और न ही सुविधाएं मिल रही है। इस अवसर पर पवन कुमार, जयपाल, चमेली, सुशील, रामबीर, रोहित, सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed