Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Workers demonstrated to demand restoration of canceled registration of eligible laborers.
{"_id":"67ae38d68330e7a9cb063b96","slug":"workers-demonstrated-to-demand-restoration-of-canceled-registration-of-eligible-laborers-jind-news-c-199-1-jnd1001-129984-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: निरस्त किए गए पात्र मजदूरों के पंजीकरण को बहाल करने की मांग को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: निरस्त किए गए पात्र मजदूरों के पंजीकरण को बहाल करने की मांग को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
13जेएनडी35: मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर। संवाद
Link Copied
पिल्लूखेड़ा। निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन और मनरेगा मजदूर यूनियन ने वीरवार को संयुक्त रूप से भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले मजदूर पिल्लूखेड़ा की नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मजदूरों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रणबीर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के जिला जींद कन्वीनर कामरेड पाल सिंह ने बताया कि निरस्त किए गए पात्र मजदूरों के पंजीकरण को बहाल किया जाए। वैध आवेदनों पर लाभ दिया जाए, भ्रष्टाचारी अफसरों की जांच की जाए। वर्क स्लिप को प्रमाणित करने का अधिकार रजिस्टर्ड यूनियनों को दिया जाए। पिल्लूखेड़ा ब्लॉक की इकाई के कन्वीनर हवासिंह ने कहा कि मजदूरों के पंजीकरण को ब्लॉक कर दिया जा रहा है और लाभ के फार्म को नष्ट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक भ्रष्टाचारी अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और मजदूरों की न्याय संगत मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन की इस कड़ी में 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर कुरूक्षेत्र के पिपली में सीएम आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेश कुमार, हवासिंह, सुमन, जय नारायणए, कुलदीप, मंगतू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।